कांग्रेसियों ने मनाई लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती
Sambhal News - जिला कांग्रेस कार्यालय पर लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई। कांग्रेस के पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके जीवन के उत्थानकारी कार्यों की चर्चा की।...

जिला कांग्रेस कार्यालय पर शनिवार को लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती बड़े ही श्रद्धा भाव से मनाई गई। इस अवसर पर जिला और शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही अपने अपने विचार व्यक्त किए। जिलाध्यक्ष आरिफ तुर्की ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर पिछड़े, दलित और वंचित समाज की सशक्त मसीहा थीं। उन्होंने अपने जीवन को समाज के हर उस वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित किया जो हाशिये पर था। शहर अध्यक्ष शिव किशोर गौतम ने कहा कि अहिल्याबाई का संपूर्ण जीवन सेवा, त्याग और न्याय के लिए प्रेरणादायक है।
उनके कार्य आज भी समाज को दिशा देने वाले हैं। अन्य वक्ताओं ने लोकमाता अहिल्याबाई के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला और लोगों से उनके जीवन से प्रेरण लेने की बात कही। इस दौरान मुशीर खां तरीन, हाजी अशरफ अंसारी, दाऊद पाशा, अंसार अब्बासी, शिशुपाल जाटव, फुरकान कुरैशी, अंजार मंसूरी, कौस्तुभ रस्तोगी, शफी सैफी, मोअज्जम, बिलाल तुर्की, हसनैन तुर्की, शफीक, नोमान तुर्की, फाज़िल अंसारी आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।