करंट लगने से ग्रामीण घायल
गिद्धौर के पिंडारकोण गांव में रामवृक्ष साव को करंट लगने से गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग से रांची रेफर किया गया है। शुक्रवार शाम को वे 11000 वोल्ट की विद्युत प्रवाहित तार की...
Newswrap हिन्दुस्तान, चतराSun, 1 June 2025 02:17 AM

गिद्धौर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के पिंडारकोण गांव निवासी रामवृक्ष साव को करंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि शुक्रवार की देर शाम 11000 विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गए थे। जिससे वे पूरी तरह से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से उन्हें बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग भेजा गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया गया। जहां स्थिति नाजुक बनी हुई है। पीड़ित स्वजन के लोगों ने सहायता की गुहार लगाया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।