Police Dismissal Constable Dharmendra Ram Fired for Absenteeism in Ayodhya गैरहाजिर चल रहे आरक्षी को एसएसपी ने किया बर्खास्त, Ayodhya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAyodhya NewsPolice Dismissal Constable Dharmendra Ram Fired for Absenteeism in Ayodhya

गैरहाजिर चल रहे आरक्षी को एसएसपी ने किया बर्खास्त

Ayodhya News - अयोध्या में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने आरक्षी धर्मेन्द्र राम को प्रशिक्षण के बाद लगातार गैर हाजिर रहने के आरोप में सेवा से बर्खास्त कर दिया है। विभागीय जांच में उनकी अनुपस्थिति की पुष्टि...

Newswrap हिन्दुस्तान, अयोध्याSun, 1 June 2025 01:17 AM
share Share
Follow Us on
गैरहाजिर चल रहे आरक्षी को एसएसपी ने किया बर्खास्त

अयोध्या। प्रशिक्षण के बाद से ही अनुपस्थित रहने के आरोप में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ.गौरव ग्रोवर ने आरक्षी धर्मेन्द्र राम को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। पुलिस कार्यालय की ओर से बताया गया कि नई भर्ती के आरक्षियों का प्रशिक्षण कराया गया है। मुख्यालय की ओर से गैर हाजिर रहने वाले और लापरवाह आरक्षियों की जानकारी मांगी गई थी। गैर हाजिर चल रहे आरक्षी की विभागीय जांच कराई गई। विभागीय जांच में प्रशिक्षण के बाद से लगातार गैर हाजिर पाए जाने पर आरक्षी को पुलिस की सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।