अमर शहीद को श्रद्धांजलि, सैनिक के नाम से विद्यालय एवं गेट बनाने की मांग
Bahraich News - गांगूदेवर गांव के सैनिक सूर्यभान सिंह 30 मई 2013 को अरुणांचल प्रदेश में शहीद हुए थे। शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके पिता सुरेश सिंह की सराहना की गई। सभी ने...

विशेश्वरगंज संवाददाता। ब्लॉक क्षेत्र के गांगूदेवर गांव निवासी सैनिक सूर्यभान सिंह अरुणांचल प्रदेश के लॉन्ग सॉन्ग अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर देश की रक्षा करते हुए 30 मई 2013 को शहीद हो गए थे। शुक्रवार को ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राकेश पांडेय व गंगवल स्टेट कुंवर श्याम कुमार सिंह तथा क्षेत्रवासियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी जीत बहादुर सिंह ने किया। कुंवर श्याम कुमार सिंह ने शहीद के साहसी व धैर्यवान पिता सुरेश सिंह की सराहना करते हुए कहा कि घर चिराग बुझ जाने के बावजूद भी वे अपने आप को सौभाग्यशाली पिता के रूप में अत्यंत गर्व महसूस करते हैं।
ये सभी के लिए प्रेरणादायक है। आज भी सूर्यभान सिंह अमर व जीवित हैं। उन्होंने देश की सीमा पर देशहित में अपने प्राणों की आहुति देकर सिर्फ अपने परिवार और कुल का ही नहीं बल्कि संपूर्ण क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सभी ने प्रशासन से शहीद के नाम पर सैनिक विद्यालय व प्रवेश द्वार बनाए जाने की मांग की। जिससे आने वाली पीढ़ियां उनसे प्रेरणा ले सकें। इसके बाद ब्रह्भोज व भंडारा आयोजित हुआ। प्रधान रामसूरत सिंह, जगरूप सिंह, रवी मोहन त्रिपाठी, ओम प्रकाश शुक्ला, दयाराम पाठक, विनय सिंह, अजीत सिंह, विनोद कुमार सिंह, सत्य प्रकाश सिंह आदि रहे। ---------------
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।