Congress Strengthens Organizational Structure in Maharajganj Meeting कांग्रेस की बैठक में चुने गए ब्लाक व नगर अध्यक्ष , Maharajganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsCongress Strengthens Organizational Structure in Maharajganj Meeting

कांग्रेस की बैठक में चुने गए ब्लाक व नगर अध्यक्ष

Maharajganj News - महराजगंज में कांग्रेस की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें विजय सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में कई पदाधिकारियों का चयन किया गया। ब्लॉक और नगर पंचायतों में संगठन सृजन का कार्य शीघ्र पूरा करने का निर्देश...

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजThu, 5 June 2025 09:44 AM
share Share
Follow Us on
कांग्रेस की बैठक में चुने गए ब्लाक व नगर अध्यक्ष

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में संगठन सृजन अभियान के तहत बैठक रजौड़ा रोड स्थित मदानी मार्डन कांवेंट स्कूल में हुई। इसमें ब्लाक अध्यक्ष दिनेश यादव व नगर अध्यक्ष अफजल अंसारी को चुना गया। साथ ही आजाद आलम, अनिल कुमार यादव और दिनेश पासवान को मंडल अध्यक्ष बनाया गया। बैठक में ब्लॉक के सभी ग्राम पंचायतों एवं नगर पंचायत के सभी वार्डों में बूथ स्तर तक संगठन सृजन का कार्य शीघ्र पूरा करने को कहा गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पनियरा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय संचार मंत्री स्व. वीर बहादुर सिंह की कर्मस्थली रही है।

यह कांग्रेस की एक उर्वरक भूमि है, जहां से एक मजबूत संदेश पूरे जनपद में जाता था। आज पुनः कांग्रेस पार्टी को एक मजबूत संगठन बनाकर उसे मजबूत करना है और उस गरिमा को प्राप्त करना है। बैठक को पनियरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी शरदेंदु पांडेय एवं जिला उपाध्यक्ष-विधानसभा के प्रभारी गंगाजल चौरसिया ने संबोधित करते हुए कहा कि यहां का संगठन पूरे जिले में नजीर बनेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष इंजीनियर शिव पूजन, जिला कोषाध्यक्ष कपिल देव शुक्ला, अभिमन्यु सिंह, विभूति प्रसाद, राम तीरथ सिंह, विंध्याचल निषाद, पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी उपेन्द्र गुप्ता, सूरजवान भारती, रामनगीना पासवान, रामभवन पासवान, अब्दुल्लाह, रामवृक्ष मौर्या, बुद्धू पासवान, महादेव सिंह, पूर्णवासी यादव, रामगया पासवान, प्रिंस मौर्य आदि मौजूद रहे, जबकि संचालन बख्शीस अली ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।