Bride Files Complaint Against Husband and In-laws for Dowry Harassment and Assault दहेज के लिए प्रताड़ित करने में पति समेत चार पर केस, Balia Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalia NewsBride Files Complaint Against Husband and In-laws for Dowry Harassment and Assault

दहेज के लिए प्रताड़ित करने में पति समेत चार पर केस

Balia News - बैरिया में नेहा गोंड ने दहेज के लिए पति और ससुराल वालों पर प्रताड़ना और मारपीट का मामला दर्ज कराया है। शादी के बाद से लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित होने का आरोप है। 9 जून को पति और परिवार के सदस्यों ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, बलियाWed, 11 June 2025 06:21 PM
share Share
Follow Us on
दहेज के लिए प्रताड़ित करने में पति समेत चार पर केस

बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। दहेज के लिए प्रताड़ित करने तथा मारपीट कर बुरी तरह घायल करने के मामले में विवाहिता की तहरीर पर स्थानीय पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के जगदेवा गांव की नेहा गोंड ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उसकी शादी वर्ष 2022 में रमेश गोंड़ से हुई थी। आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही दहेज के लिए उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। नौ जून को पति रमेश गोंड के अलावा परिवार के मुन्ना गोंड, चुन्नू गोंड व पुष्पा देवी ने हत्या की नियत से मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया गया।

पड़ोसियों ने बीच-बचाव कर जान बचाई व सोनबरसा अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज हुआ। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।