पंखा ठीक करते समय करंट लगने से पूर्व प्रधान की मौत
Balia News - पकड़ी क्षेत्र के पहेसर गांव में पूर्व प्रधान पिंटू सिंह पंखा ठीक करते समय करंट की चपेट में आ गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें बछईपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए, जहां डॉक्टरों...
Newswrap हिन्दुस्तान, बलियाThu, 12 June 2025 11:38 PM

नगरा। पकड़ी क्षेत्र के पहेसर गांव में पंखा ठीक कर रहे पूर्व प्रधान करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गये। आनन-फानन में परिवार के लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बच्छईपुर पहुंचाया। वहां परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि पूर्व प्रधान 45 वर्षीय पिंटू सिंह अपने कमरे का पंखा ठीक कर रहे थे। इसी बीच किसी प्रकार से पंखे में करंट उतर आया। उसकी चपेट में आने से पिंटू गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन बछईपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।