Lawyers Clash in Ballia Court Multiple Injuries and Police Cases Filed वकीलों के बीच मारपीट में दोनों पक्षों ने कराया केस, Balia Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalia NewsLawyers Clash in Ballia Court Multiple Injuries and Police Cases Filed

वकीलों के बीच मारपीट में दोनों पक्षों ने कराया केस

Balia News - बलिया, संवाददाता। दीवानी न्यायालय परिसर में शुक्रवार को वकिलों के दो गुटों में हुई मारपीट

Newswrap हिन्दुस्तान, बलियाSat, 14 June 2025 11:42 PM
share Share
Follow Us on
वकीलों के बीच मारपीट में दोनों पक्षों ने कराया केस

बलिया, संवाददाता। दीवानी न्यायालय परिसर में शुक्रवार को वकीलों के दो गुटों में हुई मारपीट की घटना में पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत की छानबीन की जा रही है। पांच जून को क्रिमिनल बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह था। उस दिन पंखा चलाने को लेकर कुछ अधिवक्ताओं के बीच विवाद हो गया था। कहासुनी होने लगी तो मौजूद अन्य अधिवक्ताओं ने समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया। लोगों की मानें तो उसी बात को लेकर शुक्रवार की सुबह एक गुट ने दूसरे पक्ष के ऊपर हमला कर दिया।

इससे कोर्ट परिसर में अफरातफरी मच गयी। थोड़ी देर में ही हॉकी और लाठी-डंडा लेकर कुछ बाहरी लोग भी कैम्पस में घुस गए। जमकर हुई मारपीट में एक पक्ष के पांच अधिवक्ता घायल हुए थे। घटना में दूसरे पक्ष के लोगों को भी चोटें आयी थी। इस सम्बंध में प्रभारी कोतवाल बृजेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि एक पक्ष के अभिषेक सिंह की तहरीर पर 10 नामजद व 30-35 अज्ञात के खिलाफ शुक्रवार की रात मुकदमा दर्ज किया गया है। उनका कहना है कि शनिवार को दूसरे पक्ष के अमरनाथ सिंह की तहरीर पर 10 नामजद तथा 10-15 अज्ञात के खिलाफ केस पंजीकृत किया गया है। उनका कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।