Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalia NewsLocal Police Successfully Locate Missing Girls in Bansdih Within 8 Hours
दो बालिकाओं को पुलिस ने खोजा
Balia News - बांसडीह में दो बालिकाएं खेलते समय गायब हो गई थीं। स्थानीय पुलिस ने आठ घंटे के भीतर उन्हें खोज निकाला और परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज का सहारा लेकर दोनों बच्चियों को...
Newswrap हिन्दुस्तान, बलियाSun, 8 June 2025 10:32 PM

बांसडीह। स्थानीय पुलिस ने घर से खेलते हुए गायब हो गयी दो बालिकों को आठ घंटे के अंदर खोज लिया। पुलिस ने दोनों बच्चियों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया। बताया जाता है कि कस्बा के पोखरा (वार्ड नम्बर एक) की दो लड़किया खेलते समय गायब हो गयी। जानकारी होने पर पुलिस ने सोशल मिडिया ग्रुपों में इसकी सूचना प्रसारित करने के साथ ही सीसीटीवी फुटेज आदि के जरिये खोजबीन करने लगी। काफी प्रयास के बाद दोनों लड़किया इलाके के देवडीह गांव से बरामद हो गयी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।