Protests Erupt in Ballia Against Government Order to Abolish Irrigation Department Positions पट्टी बांधकर जताया विरोध, शासनादेश वापस लेने की मांग, Balia Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalia NewsProtests Erupt in Ballia Against Government Order to Abolish Irrigation Department Positions

पट्टी बांधकर जताया विरोध, शासनादेश वापस लेने की मांग

Balia News - बलिया में सिंचाई विभाग के विभिन्न संवर्गों को समाप्त करने के लिए प्रदेश सरकार के जारी शासनादेश के खिलाफ कर्मचारियों में आक्रोश है। कर्मचारियों ने 20 और 21 मई को काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करने...

Newswrap हिन्दुस्तान, बलियाWed, 21 May 2025 04:16 AM
share Share
Follow Us on
पट्टी बांधकर जताया विरोध, शासनादेश वापस लेने की मांग

बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। सिंचाई विभाग में विभिन्न संवर्गों को समाप्त या कम करने के सम्बंध में प्रदेश सरकार के 14 मई को जारी शासनादेश के विरोध में कर्मचारियों में आक्रोश है। इसके विरोध में कर्मचारियों ने आन्दोलन का ऐलान किया है। इसके लिए संघर्ष समिति का गठन किया गया है। समिति ने 20 व 21 मई को बांह पर काली पट्टी बांधकर शासकीय कार्य करने का निर्णय किया है। इसी क्रम में मंगलवार को नलकूप खण्ड (द्वितीय) के सिंचाई विभाग के सभी संगठनों ने काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया। शासनादेश को काला कानून बताते हुए प्रदर्शन किया। बताया कि इस कानून में विभिन्न संवर्गों के पद जैसे उपराजस्व अधिकारी, मुंशी, नलकूप चालक, जिलेदार, मिस्त्री, रनर आदि को समाप्त किया गया है।

यह निंदनीय है। कर्मचारियों ने 14 मई को जारी शासनादेश वापस लेने की मांग की। इस दौरान सिंचाई संघ के जनपद अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, मण्डल अध्यक्ष नागेन्द्र प्रताप श्रीवास्तव, जनपद मंत्री रफीक अंसारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष कुमार भारती, कार्यकारी अध्यक्ष कमलाकर पाण्डेय, संजय, जितेन्द्र, धनंजय, राजेश आनन्द, धीरज प्रवीण, शिवशंकर यादव, संजय सिंह, गंगासागर ठाकुर, संजीव कुमार सिंह, प्रदीप आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।