Selection of Anganwadi Workers in Mandro 28 New Centers Approved नव स्वीकृत आंगनवाड़ी केन्द्रों के लिए सेविका,सहायिका चयन 16 जुन से, Sahibganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsSahibganj NewsSelection of Anganwadi Workers in Mandro 28 New Centers Approved

नव स्वीकृत आंगनवाड़ी केन्द्रों के लिए सेविका,सहायिका चयन 16 जुन से

मंडरो प्रखंड में 28 नए आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए सेविका और सहायिका का चयन 16 जून से किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में ग्राम प्रधान और मुखिया को सूचित किया गया है। सेविका के लिए इंटर पास और सहायिका के लिए...

Newswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंजSat, 14 June 2025 03:57 PM
share Share
Follow Us on
नव स्वीकृत आंगनवाड़ी केन्द्रों के लिए सेविका,सहायिका चयन 16 जुन से

मंडरो। प्रखंड के अम्बाडीहा, दामीन भीठा, पिण्डरा, बसाहा, कौड़ी खुटाना, बच्चा, सिमड़ा एवं बड़तल्ला पंचायत के पहाड़िया गांव में 28 नव स्वीकृत आंगनबाड़ी केंद्र हेतु सेविका एवं सहायिका का चयन 16 जुन से किया जायेगा।चयन को लेकर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी मेघनाथ उरांव के द्धारा संवंधित पंचायत के सभी गांवों में चयन प्रक्रिया को लेकर ग्राम प्रधान,मुखिया एवं अन्य कर्मियों को सुचनार्थ हेतु एक सुचि भेज दी गई है।साथ ही महिला प्रवेक्षिका बाबी कुमारी को ग्राम सभा के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है।चयन प्रक्रिया सेविका हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता इंटर पास एवं सहायिका हेतु मैट्रिक पास रखा गया है।आवेदिका

गांव /पोषक क्षेत्र की बहू होनी चाहिए 18 से 35 वर्ष की उम्र सीमा के अंदर होनी चाहिए। शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ होनी चाहिए आदिम जनजाति क्षेत्र में न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता की आवेदिका नहीं मिलने पर चयन पोषक क्षेत्र के दो किलोमीटर परीधि के महिला का चयन किया जा सकता है।सभी चयन प्रक्रिया बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।