कमजोर लोगों को हक दिलाने का काम कर रही सपा: रिजवी
Balrampur News - सम्मेलन गैंड़ास बुजुर्ग, संवाददाता। समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य

सम्मेलन गैंड़ास बुजुर्ग, संवाददाता। समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य सैयद तवक्कल हुसैन रिजवी की ओर से उतरौला के सोनालिका पैलेस में पीडीए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पीडीए योजना के तहत समाजवादी पार्टी की नीतियों को जनता के बीच पहुंचाने पर चर्चा की गई। कार्यक्रम का संचालन विधानसभा अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव व नगर अध्यक्ष मोहम्मद शमी ने किया। वक्कल हुसैन रिजवी ने कार्यक्रम में आए अतिथियों को फूल माला पहनाकर व अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया। सपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य सैय्यद तवक्कल हुसैन रिज़वी ने कहा कि समाजवादी पार्टी का इतिहास संघर्ष भरा और समाज के कमज़ोर लोगों को हक दिलाने का रहा है।
आज महंगाई अपने चरम पर है। सरकार सत्ता के नशे में चूर है। डीजल, पेट्रोल से लेकर शिक्षा व दवा सबकुछ महंगा है। भ्रष्टाचार व खराब कानून व्यवस्था से जनता परेशान है। पूर्व विधायक अनवर महमूद खान ने कहा कि पीडीए के कार्यकर्ताओं की संख्या बढ़ रही है। जनता के लिए पीडीए के पदाधिकारी हर स्तर से लड़ाई लड़कर उन्हें न्याय दिला रहे हैं। जिला संगठन प्रभारी विनोद श्रीवास्तव, गोंडा जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन, शत्रुघ्न प्रसाद पवन वर्मा, इकबाल जावेद फ्लावर, मोहम्मद अबरार खान, कृष्ण कुमार यादव, राम दयाल यादव ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर सलाहुद्दीन खान, अशफाक, फिरोज खान, मुनीर पाशा, महेश यादव, डॉ सल्लू राईनी, मनोज यादव, सरफराज अहमद, असलम मोइन, अतीक खान, हमजा मोनू समेत सपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।