Severe Heat Hits Siwan Weather Department Predicts Relief with Rain and Thunderstorms दो दिन बाद मौसम लेगा करवट, गर्मी से राहत मिलने की संभावना, Siwan Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsSevere Heat Hits Siwan Weather Department Predicts Relief with Rain and Thunderstorms

दो दिन बाद मौसम लेगा करवट, गर्मी से राहत मिलने की संभावना

सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि।सिंह ने बताया कि नियोजित शिक्षकों के वेतन, विशिष्ट शिक्षकों सहित कई प्रकार के वेतन संधारण के कार्यों को प्राथमिकता के साथ जिला प्रशासन को अवगत कराया जाएगा और अगर जरूरत...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानMon, 16 June 2025 03:16 PM
share Share
Follow Us on
दो दिन बाद मौसम लेगा करवट, गर्मी से राहत मिलने की संभावना

सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में रविवार को प्रचंड गर्मी पड़ी। इससे लोग काफी परेशान रहे। जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार से अधिक दर्ज किया गया। इस बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है। अगले दो दिन में जिले में मौसम का मिजाज बदलेगा। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। लेकिन बारिश के समय वज्रपात और तेज हवा चलने की भी संभावना बनी रहेगी। इससे लोगों को सतर्क रहना होगा। मौसम विभाग ने मानसून को लेकर भी बड़ी जानकारी दी है। इसमें बताया है कि 18 जून यानी बुधवार को बिहार का मौसम बिगड़ेगा।

गर्मी से तो राहत मिलेगी लेकिन वज्रपात और तेज हवा चलने की भी संभावना है। बिहार में मानसून के सक्रिय होने की संभावना अब तेज हो गयी है। 16 से 18 जून के बीच किसी भी दिन मानसून सक्रिय हो सकता है। बंगाल बॉर्डर पर ठहरा मानसून दो दिन बाद से बिहार में आगे बढ़ सकता है, तमाम मौसमी दशाएं उसके अनुकूल बन रही हैं। 17 जून से बिहार के कई हिस्सों में बारिश शुरू हो सकती है। इसलिए एक से दो दिन तक गर्मी का और सामना करना पड़ेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।