सीनियर डीपीओ के खिलाफ रेल कर्मियों का विरोध प्रदर्शन
Moradabad News - रेल कर्मचारियों ने वरिष्ठता सूची में सुधार की मांग को अनदेखा करने पर विरोध प्रदर्शन किया। यूनियन और कर्मचारियों ने सीनियर डीपीओ के चेंबर के बाहर नारेबाजी की। उन्होंने अधिकारी के तानाशाही रवैये का...

रनिंग कर्मियों की वरिष्ठता सूची में सुधार की मांग की अनदेखी पर रेल कर्मचारी फिर भड़क गए। रेल यूनियन और कर्मचारियों ने सीनियर डीपीओ के चेंबर के बाहर खड़े हो गए और जमकर नारेबाजी कर तीखी नाराजगी जताई। रेल मंडल मुख्यालय पर सोमवार को नरमू ने फिर अधिकारी के रवैए का विरोध जताया। लंच के समय यूनियन पदाधिकारी व रेल कर्मचारी डीआरएम गैलरी में अधिकारी के चेंबर के बाहर पहुंचे। अधिकारी के खिलाफ तानाशाही नहीं चलेगी समेत नारे लगाए। विरोध प्रदर्शन एक घंटे चला। बाद में रेल अधिकारियों ने यूनियन के मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा व अन्य नेताओं से बातचीत की।
मंडल मंत्री राजेश चौबे का कहना है कि ट्रेन मैनेजर मेल के बड़े पदों पर पदोन्नति करवाने में शिथिलता बरती जा रही है। इसे लेकर विरोध हुआ। बाद में सीनियर डीपीओ ने नेताओं से सभी मुद्दों पर वार्ता की। हालांकि स्थानीय स्तर वाले कुछ मुद्दों पर सहमति बनी है। मंडल मंत्री ने चेताया कि प्रदर्शन अभी स्थगित हुआ है। मांगें पूरी न हुई तो कर्मचारी अधिकारी के खिलाफ दोबारा से आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन में सहायक मंडल मंत्री शिवराज सिंह, दीपक यादव, रजनीश चौबे, मोहित गुप्ता, सुनील तिवारी, नफीस अहमद, विनेश ठाकुर, राजपाल सिंह, मनोज शर्मा, आईवन एडिशन, पीके शर्मा, दिनेश श्रीमाली, अनिल कुमार सोनी समेत तमाम कर्मचारी रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।