Hathras Depot Buses Return to Local Routes After Transporting Police Candidates to Lucknow लखनऊ से लौंटी रोडवेज बसें यात्रियों को मिलेगी दूरी तय में राहत, Hathras Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsHathras NewsHathras Depot Buses Return to Local Routes After Transporting Police Candidates to Lucknow

लखनऊ से लौंटी रोडवेज बसें यात्रियों को मिलेगी दूरी तय में राहत

Hathras News - लखनऊ से लौंटी रोडवेज बसें यात्रियों को मिलेगी दूरी तय में राहतलखनऊ से लौंटी रोडवेज बसें को मिलेगी दूरी तयलखनऊ से लौंटी रोडवेज बसें को मिलेगी दूरी तयलख

Newswrap हिन्दुस्तान, हाथरसTue, 17 June 2025 03:06 AM
share Share
Follow Us on
लखनऊ से लौंटी रोडवेज बसें यात्रियों को मिलेगी दूरी तय में राहत

पुलिस अभ्यर्थियों को लेकर लखनऊ गई थी हाथरस डिपो की 23 बसें अब लोकल व लंबे नियत रूटों पर संचालन होगा सामान्य हाथरस। हाथरस जिले से एक हजार के करीब अभ्यार्थी लखनऊ में होने वाले नियुक्त पत्र प्रमाण पत्र कार्यक्रम शामिल होने के लिए गए थे। इसके लिए हाथरस डिपो से 23 बसें लखनऊ गई थी। इस कारण दो दिन तक लोकल से लेकर लंबे रूटों पर बसों की कमी रही। इस कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सोमवार को इन बसों की वापसी हो गई। इससे यात्रियों को दूरी तय करने में राहत मिलेगी। हाथरस डिपो में वर्तमान में 89 बसें हैं।

ये बसें लोकल व लंबे रूट पर संचालित होती हैं। रविवार को लखनऊ में पुलिस अभ्यार्थियों को मुख्यमंत्री की मौजूगी में नियुक्त पत्र का विरतण किया गया। हाथरस जिले से इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए करीब एक हजार अभ्यार्थी शामिल हुए। हाथरस से इन अभ्यार्थियों को 23 बसें लखनऊ लेकर गई थी। इस कारण शनिवार व रविवार को लोकल व लंबे रूटों पर बसों की कमी हो गई थी। इस कारण यात्रियों को गंतव्य की दूरी तय करने में मुशिकलों का सामना करना पड़ा था। सोमवार की सुबह सभी बसें हाथरस डिपो में आ गई। इन बसों का संचालन नियत मार्गो पर फिर से शुरू हो गया। इन बसों के संचालन से यात्रियों को दूरी तय करने में राहत मिलेगी। इस मामले में कार्यवाहक एआरएम सुमित अवस्थी का कहना है कि लखनऊ गई सभी बसें वापस आ गई हैं। नियम मार्गो पर संचालन शुरू करा दिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।