Angry Locals Block Highway After Woman Dies in Road Accident in Tulsiahi सड़क दुर्घटना में महिला की मौत पर सड़क जाम, Saharsa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSaharsa NewsAngry Locals Block Highway After Woman Dies in Road Accident in Tulsiahi

सड़क दुर्घटना में महिला की मौत पर सड़क जाम

सहरसा-सुपौल मुख्य मार्ग पर तुलसियाही गांव में एक महिला की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद लोगों ने आक्रोशित होकर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। लोग उचित मुआवजे और सड़क चौड़ीकरण की मांग कर रहे थे। दुर्घटना...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहरसाTue, 17 June 2025 03:07 AM
share Share
Follow Us on
सड़क दुर्घटना में महिला की मौत पर सड़क जाम

सत्तर कटैया। एक संवाददाता। सहरसा-सुपौल मुख्य मार्ग के तुलसियाही गांव में सड़क दुर्घटना में महिला की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने शव रखकर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।आक्रोशित भीड़ उचित मुआवजा देने, तुलसियाही में मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण और सर्विस रोड की मांग कर रहे थे। ताकि इस तरह की दुर्घटना न हो।जानकारी हो की रंजीत कुमार राम की पत्नी उषा देवी सोमवार की अहले सुबह घर से अपने खेत घास लाने जा रही थी। इसी दौरान तेज गति से जा रही एक स्कार्पियो अनियंत्रित होकर महिला को ठोकर मार दी जिसमें महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

दुर्घटना के बाद लोगों ने गाड़ी के नीचे फंसे जख्मी महिला को काफी मशक्कत के बाद निकाला।लेकिन तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। दुर्घटना के दौरान कार में चालक, चार बच्चे सहित सात लोग सवार थे। दुर्घटना के बाद गाडी सड़क किनारे अटक गई। जिसके बाद उसमें सवार लोग जान बचाकर गाड़ी से निकलकर भाग निकले। घटना की जानकारी मिलते ही बिहरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाकर करीब एक घंटे बाद सड़क जाम हटाया।घटना के बाद पीड़ित परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा बना हुआ है।आसपास के लोग भी घटना को लेकर काफी मर्माहत हैं।पूर्व पंचायत समिति सदस्य भूषण साह, विक्रम साह ,रोहित कुमार सहित अन्य ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। बिहरा पुलिस ने गाड़ी जब्त कर लिया।चालक रामनाथ कुमार को हिरासत में लेकर पुछताछ कर रही है।चालक ने बताया कि सभी दार्जिलिंग एवं गंगटोक से घूम कर वापस आ रहे थे। तुलसियाही के समीप गाड़ी चलाते वक्त आंख लग गई।जिसके बाद यह हादसा हुआ।घटना को लेकर लोगों मे काफी आक्रोश है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।