Tejashwi Yadav Congratulates Mangni Lal Mandal as New RJD State President - First from Backward Class अतिपिछड़ा को पहली बार अध्यक्ष राजद ने बनाया : तेजस्वी, Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsTejashwi Yadav Congratulates Mangni Lal Mandal as New RJD State President - First from Backward Class

अतिपिछड़ा को पहली बार अध्यक्ष राजद ने बनाया : तेजस्वी

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने मंगनी लाल मंडल को राजद प्रदेश अध्यक्ष निर्विरोध चुने जाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह बिहार में पहली बार है जब किसी पार्टी ने अतिपिछड़ा वर्ग से अध्यक्ष बनाया...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाMon, 16 June 2025 09:00 PM
share Share
Follow Us on
अतिपिछड़ा को पहली बार अध्यक्ष राजद ने बनाया : तेजस्वी

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने मंगनी लाल मंडल के निर्विरोध राजद प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर बधाई दी है। सोमवार को राजद प्रदेश अध्यक्ष ने नेता प्रतिपक्ष से मुलाकात की। तेजस्वी ने कहा कि बिहार में किसी भी पार्टी द्वारा प्रथम बार अतिपिछड़ा वर्ग से प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। कहा कि राजद से अनुसूचित जाति वर्ग, मुस्लिम वर्ग, पिछड़ा वर्ग एवं अगड़ा वर्ग से पूर्व में प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। अब अतिपिछड़ा वर्ग से संबंध रखने वाले मंगनीलाल मंडल को अध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने कहा कि देश में राजद ही अकेली ऐसी पार्टी है जिसने अपने संगठन में दलितों और अतिपिछड़ों के लिए आरक्षण लागू किया हुआ है।

कहा कि निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह का कार्यकाल सकारात्मक व गुणात्मक परिवर्तन के लिए याद किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।