Celebrating 100 Years of Ahilya Bai Holkar Honoring Municipal Workers in Balrampur सफाई कर्मियों को अंगवस्त्र व प्रमाण-पत्र देकर किया सम्मानित, Balrampur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalrampur NewsCelebrating 100 Years of Ahilya Bai Holkar Honoring Municipal Workers in Balrampur

सफाई कर्मियों को अंगवस्त्र व प्रमाण-पत्र देकर किया सम्मानित

Balrampur News - जन्म शताब्दी बलरामपुर संवाददाता। नगर पंचायत में लोक माता अहिल्या बाई होलकर के जन्म

Newswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुरFri, 30 May 2025 10:52 PM
share Share
Follow Us on
सफाई कर्मियों को अंगवस्त्र व प्रमाण-पत्र देकर किया सम्मानित

जन्म शताब्दी बलरामपुर संवाददाता। नगर पंचायत में लोक माता अहिल्या बाई होलकर के जन्म शताब्दी पर शुक्रवार को स्मृति अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। पार्टी पदाधिकारी ने नगर पंचायत के सफाई कर्मियों की सराहना की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह गुड्डू, विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला महामंत्री डॉ अजय सिंह पिंकू, मुख्य वक्ता आद्या सिंह पिंकी, नगर पंचायत अध्यक्ष पचपेड़वा रवि वर्मा व गैसड़ी नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया। अतिथियों ने नगर पंचायत की सफाई कर्मियों व चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को अंग वस्त्र एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि चंद्र प्रकाश सिंह गुड्डू व पूर्व महामंत्री अजय सिंह पिंकू ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर ने गरीबों महिलाओं शोषितों वंचितों के लिए तमाम जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई थी। वह एक आदर्श पुत्री आदर्श माता और एक आदर्श शासक भी थी। उन्होंने भूखों के लिए अन्न वस्त्र एवं प्यासों के लिए प्याऊ तक बनवाये। इसलिए उन्हें पुण्य श्लोक की उपाधि मिली थी। मुख्य वक्ता जिला उपाध्यक्ष आद्या सिंह ने कहा कि अहिल्याबाई ने अपने शासनकाल में पूरे देश में विभिन्न प्राचीन मंदिरों का पुनर्निर्माण कराया। जिसमें मुख्य रूप से काशी विश्वनाथ मंदिर शामिल है। वह शिव भगवान की अनन्य भक्त थी। अवसर पर रीता शर्मा, जिला उपाध्यक्ष दयाराम प्रजापति, मयूर सूर्यवंशी, सुरेश कुमार सिंह शेरा, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र ओझा, राम केवल यादव, इंद्रजीत साहू, रामविलास विश्वकर्मा सहित तमाम सफाई कर्मी मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।