मां पाटेश्वरी विवि प्रथम कार्य परिषद का हुआ गठन
Balrampur News - बलरामपुर में मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय की पहली कार्य परिषद का गठन किया गया है। इसमें बलरामपुर चीनी मिल के निदेशक सहित कई प्रमुख शिक्षाविदों को सदस्य नामित किया गया है। कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने...

बलरामपुर, संवाददाता। महामहिम राज्यपाल के अनुमोदन पर मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय की प्रथम कार्य परिषद का गठन किया गया है। इसमें बलरामपुर चीनी मिल के निदेशक को भी सदस्य नामित किया गया है। शासन के अनुसचिव संजय कुमार द्विवेदी द्वारा जारी मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के कार्य परिषद के सदस्यों की सूची जारी गई है। इसमें अमन चन्द्रा कला संकाय, प्रो. विनोद प्रताप सिंह वाणिज्य संकाय, प्रो. अशोक कुमार, प्रो. शशिबाला, प्रो. रेखा विश्वकर्मा, प्रो. दयाराम यादव को सदस्य नामित किया गया है। इसी तरह से प्राचार्य एएनडी पीजी कॉलेज बभनान गोंडा, प्रो. धर्मेन्द्र कुमार शुक्ल, एमएलके पीजी कॉलेज प्राचार्य प्रो. जेपी पाण्डेय, एलबीएस डिग्री कॉलेज गोंडा के प्राचार्य प्रो. रवीन्द्र कुमार, मां गायत्री विद्यापीठ पीजी कॉलेज रिसिया बहराइच के प्राचार्य प्रो. दिव्य दर्शन तिवारी, प्रो. राजीव कुमार अग्रवाल, प्रो. राजेश कुमार सिंह, प्रो. राज बहादुर सिंह बघेल, प्रो. संजय कुमार पाण्डेय को सदस्य नामित किया गया है।
विशेष सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी ने बताया कि कुलाधिपति महोदया द्वारा मां पाटेश्वरी विश्व विद्यालय के लिए चार शैक्षिक प्रतिष्ठा वाले व्यक्तियों को उनके स्तर से नामित किया जाएगा। इसके अलावा बलरामपुर चीनी मिल की निदेशक अवंतिका सरावगी, वित्त अधिकारी व कुल सचिव परमानंद सिंह को इस समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। सभी नव नियुक्त सदस्यों को कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने बधाई दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।