संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ के नीचे पड़ा मिला वृद्ध का शव
Balrampur News - महराजगंज के नेवाजपुर गांव में एक 65 वर्षीय व्यक्ति कुतुबुल्ला का शव पेड़ के नीचे मिला। वह खेत जाने के बाद घर नहीं लौटे थे। परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन उनका पता नहीं चला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर...

महराजगंज तराई, संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम नेवाजपुर निवासी फिरोज ने बताया कि उनके 65 वर्षीय चाचा कुतुबुल्ला गुरुवार सुबह लगभग नौ बजे घर से खेत को गए थे। शाम तक वापस न आने पर परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। शुक्रवार सुबह गांव के चरवाहों ने उनका शव एक पेड़ के नीचे पड़ा देखा। जिसकी सूचना उन्होंने स्थानीय थाने पर दी। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम व पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। बताया जाता है कि कुतुबुल्ला के दो पुत्र शाहिद व वाहिद हैं। जो इस समय परिवार के साथ मुंबई में रहकर अपना जीवन यापन कर रहे हैं।
पुलिस ने घटना की सूचना उन्हें दे दी है। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार पांडेय ने बताया है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।