Water Drainage Issues in Arya Nagar Residents Demand Urgent Action बोले बलरामपुर-समस्याओं का दंश झेल रहे मोहल्लावासी, चारों ओर फैली गंदगी, Balrampur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalrampur NewsWater Drainage Issues in Arya Nagar Residents Demand Urgent Action

बोले बलरामपुर-समस्याओं का दंश झेल रहे मोहल्लावासी, चारों ओर फैली गंदगी

Balrampur News - समस्या उतरौला, संवाददाता। मोहल्ला आर्य नगर में दु:खहरन नाथ मंदिर से बरदही बाजार तक

Newswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुरSun, 1 June 2025 04:41 PM
share Share
Follow Us on
बोले बलरामपुर-समस्याओं का दंश झेल रहे मोहल्लावासी, चारों ओर फैली गंदगी

समस्या उतरौला, संवाददाता। मोहल्ला आर्य नगर में दु:खहरन नाथ मंदिर से बरदही बाजार तक नगर के मुख्य मार्ग पर नाला निर्माण न होने के कारण लोग जल निकासी की समस्या से परेशान हैं। दु:खहरन नाथ मंदिर के मुख्य द्वार के बगल बनी नाली का ढक्कन पिछले कई महीनों से टूटा है। जिसके चलते दर्शनार्थियों व राहगीरों को नाली में गिरने का खतरा बना रहता है। वार्ड के आधे से अधिक लोगों का आवास मुख्य मार्ग पर है, बावजूद मुख्य मार्ग पर एक भी हैंडपंप न होने से लोगों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है। बाजार आने वाले लोगों को भी पेयजल के लिए भटकना पड़ता है।

डाक बंगला के पास दुर्गा पूजा पंडाल के सामने बजरंगी भूज के खाली पड़े प्लाट में कूड़ा कचरा का अंबार लगा हुआ है। कई महीने हो गए यहां से कचरेका उठान नहीं हुआ। डंप कूड़ा व कचरा से भयंकर दुर्गंध उठने के चलते लोगों का सांस लेना दुश्वार हो गया है। ब्लॉक रोड के सामने नगर पालिका का रनिंग वाटर टैप खराब होकर बंद हो चुका है। अब इसमें पानी न आने से यहां के लोगों के साथ पशु पक्षियों को पानी नहीं मिल पा रहा है। इसको सही करने के लिए वार्ड वासियों ने काफी प्रयास किया लेकिन नगर पालिका ने इसको ठीक करना मुनासिब नहीं समझा। कर्बला व कब्रिस्तान में जल निकासी की व्यवस्था न होने से यहां पानी भराव की समस्या बनी रहती है। जल भराव के चलते सभी कब्र जलमग्न हैं। कुछ दिन पूर्व लोगों ने अपने निजी खर्चे पर पंपिंग सेट लगवा कर पानी निकला गया था। बरसात होने पर यहां पुन: पानी भराव हो गया। वहीं कई लोग कर्बला बाउंड्री के सामने अपना सामान आदि रखकर अतिक्रमण किए हुए हैं। जिससे बाउंड्री वॉल के गिरने की आशंका बनी हुई है। बरदही बाजार चौराहे पर वाटर आरओ कूलर व सामुदायिक शौचालय की जरूरत है। लोनियनडीह सहित वार्ड के सभी इलाकों में पाइप डालने के लिए खोदी गई सभी सड़के खराब हो गई हैं, जिसे दुरुस्त नहीं कराया गया। नालियों का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बहता रहता है। नालियां टूटी व कूड़े कचरे से पटी हैं। साफ सफाई न होने से लोनियनडीह में हर तरफ कूड़ा कचरा और गंदगी का अंबार लगा हुआ है। नाला निर्माण न होने से जल निकासी की समस्या मुख्य मार्ग पर नाला निर्माण न होने के चलते लोगों को जल निकासी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। दु:खहरण नाथ मंदिर से बरदही बाजार तक मुख्य मार्ग पर बसने वाले आबादी के लोग पिछले कई वर्षों से नाला निर्माण कराए जाने की मांग कर रहे हैं। बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। मुख्य मार्ग पर एक भी हैंडपंप न होने से लोगों को शुद्ध पेयजल के लिए भटकना पड़ता है। पेयजल के लिए वार्ड वासियों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। वार्ड के लोनियनडीह में अभी भी 20 साल पुराने बिजली के जर्जर तार लगे हुए हैं। यह तार कभी भी गर्म होकर टूटकर गिर सकते हैं, जिससे बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। आए दिन बिजली के ताल टूटकर व जलकर गिरते रहते हैं। यहां के लोग बिजली के पुराने जर्जर तार को बदलकर एबीसी केबल वायर लगाए जाने की मांग कर रहे हैं। वहीं अंजुम, शबनम, मोहम्मद अली, शांति देवी, धमरखा, हुकम चौहान आदि प्रधानमंत्री आवास की तीसरी किस्त के इंतजार में हैं, ताकि उनका आवास निर्माण पूरा हो सके। सड़कें खस्ताहाल, कोई नहीं दे रहा ध्यान बरदही बाजार तिराहा पर एक भी वाटर आरओ कूलर व सार्वजनिक शौचालय न होने के कारण यहां आने वाले राहगीरों एवं यात्रियों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ता है। इस तिराहे के बाजार में दर्जनों गांव के लोगों का आवागमन रहता है। यहां हर रविवार को साप्ताहिक बाजार भी लगता है। रविवार को यहां खचाखच भीड़ रहती है। लेकिन यह तिराहा सुविधाओं से वंचित होकर रह गया है। इस तिराहे से तुलसीपुर, बलरामपुर एवं उतरौला नगर को रास्ता जाता है। तिराहे पर लगी हाई मास्ट लाइटें खराब हैं। सड़कें खस्ता हाल हो चुकी हैं। सड़क किनारे जल भराव के भी समस्या बनी रहती है। ठेला, खोमचा, रिक्शा, सड़क पर तीतर बितर खड़े रहते हैं जिससे लोगों को आवागमन में दुश्वारियों का सामना करना पड़ता है। ताराबुननिशा, शफी मोहम्मद, रुखसाना बेगम, रियाज अहमद, दिव्यांग घिराऊ, सुमित अन्य परिवारों के मकान कच्चे और जर्जर हो चुके हैं। इन सभी को प्रधानमंत्री आवास की दरकार है। वार्ड से जुड़े नए प्लाटिंग वाले क्षेत्रों में अभी तक रास्ते और नाली का निर्माण नहीं कराया गया है। जिससे यहां के लोगों के लिए सुगम आवागमन व जल निकासी बड़ी समस्या बनी हुई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।