Banda Faces Scorching Heatwave Rising Temperatures Post Nautapa औसत से 4.3 डिग्री अधिक न्यूनतम तापमान, जगते कटी रात, Banda Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBanda NewsBanda Faces Scorching Heatwave Rising Temperatures Post Nautapa

औसत से 4.3 डिग्री अधिक न्यूनतम तापमान, जगते कटी रात

Banda News - बांदा। संवाददाता दिनभर तपिश और सूर्य ढलने के बाद गर्म हवा के चलने से

Newswrap हिन्दुस्तान, बांदाFri, 13 June 2025 11:51 PM
share Share
Follow Us on
औसत से 4.3 डिग्री अधिक न्यूनतम तापमान, जगते कटी रात

बांदा। संवाददाता दिनभर तपिश और सूर्य ढलने के बाद गर्म हवा के चलने से रात जगते हुए कट रही है। माह का औसत अधिकतम और न्यूनतम तापमान नौपता के बाद से चढ़ा है। दौड़-भाग और कामकाज में किसी तरह दिन कट जाता है पर रात काटनी आफत हो रही है। वजह, सूर्य ढलने के बाद भी गर्म हवा चल रही है। बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि में मौसम विभाग प्रभारी डॉ. दिनेश शाह ने बताया कि जून का औसत अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम 28.2 है। नौतपा के बाद से हर दिन तापमान बढ़ रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43.5 और 32.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

वातावरण में नमी 31-47 प्रतिशत रही। बताया कि शनिवार के बाद किसी भी दिन प्री-मानसून दस्तक दे सकता है, जिसके बाद राहत की उम्मीद की जा सकती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।