धूमधाम से मनाई गई अहिल्याबाई होलकर जयंती, निकाली गई रैली
Barabanki News - बाराबंकी में अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी जयंती धूमधाम से मनाई गई। स्कूलों ने रैली निकाली और विभिन्न प्रतियोगिताएं कराईं। अजीमुद्दीन अशरफ इस्लामियां इंटर कॉलेज में पुण्य श्लोक कार्यक्रम हुआ।...

बाराबंकी। अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दि जयंती जिले भर में धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान स्कूलों ने रैली निकाली तो साथ ही विभिन्न विधाओं में प्रतियोगिताएं भी कराई गईं। अजीमुद्दीन अशरफ इस्लामियां इंटर कॉलेज में पुण्य श्लोक अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष सूरज सिंह, डा. पूनम सिंह, नीता अवस्थी, जयप्रकाश, आनंद कुमार पांडे, तौहीद खान, अनीस अहमद, मो. फैजान, गुफरान अहमद प्रधानाचार्य जमशेद अहमद उपस्थित रहे। इस दौरान प्रतियोगिताएं भी कराई गईं। छात्राओं की दौड़ प्रतियोगिता के साथ-साथ रंगोली प्रतियोगिता का भी कार्यक्रम हुआ जिसमें शिक्षिका नगमा परवीन की देखरेख में छात्राओं ने रंगोली बनाई।
50 छात्राओं ने दौड़ में प्रतिभा किया फाइनल में 12 छात्राएं आई। इसमें पहला स्थान राकिया बानो, दूसरा स्थान शिवानी व तीसरा स्थान मानसी को मिला। फतेहपुर संवाद के अनुसार सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दि जयंती पर रंगोली व दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 56 बहनों ने प्रतिभाग किया। बहन मीनाक्षी वर्मा ने प्रथम, बहन नैंसी ने द्वितीय और बहन मिनाक्षी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में कुल सात समूह बनाए गए। जिसमें प्रथम स्थान पर बहन आराध्या वर्मा, अनन्या वर्मा, आयुषी पटेल का समूह रहा। द्वितीय स्थान पर अंशिका गुप्ता, नाजिया बेग, राधा का समूह रहा। तृतीय स्थान बहन तहजीब, अनन्या गुप्ता, आस्था गुप्ता के समूह को मिला। निर्णायक मंडल में विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य अनिल कुमार व प्रिया सिंह सैनी थी। हैदरगढ़ संवाद के अनुसार राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सभासद शिवा वर्मा ने कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं द्वारा बनाई गई रंगोली की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्य रुप से प्रधानाचार्य पूनम कनौजिया, मोहनी द्विवेदी, मीना कुमारी, जयंत्री भारती, संध्या श्रीवास्तव, शालू अवस्थी, स्वाति, अनुराधा पांडेय व अमित सिंह मौजूद रहे। बेलहरा संवाद के अनुसार परमेश्वर इंटर कॉलेज दुन्दुपुर छेदा में भी कक्षा 9 से कक्षा 10 तक के छात्रों ने रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर आधारित रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। निन्दूरा संवाद के अनुसार सागर पब्लिक इंटर कॉलेज निगोहां व राजकीय इंटर कॉलेज निन्दूरा में सोमवार को रानी अहिल्या बाई होल्कर की जयंती मनाई गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।