Extreme Heat Continues in Barabanki After Nautapa Ends नौतपा खत्म, लेकिन गर्मी का कहर जारी, Barabanki Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBarabanki NewsExtreme Heat Continues in Barabanki After Nautapa Ends

नौतपा खत्म, लेकिन गर्मी का कहर जारी

Barabanki News - बाराबंकी में नौतपा खत्म हो चुका है, लेकिन गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। रविवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं और बाहर निकलने पर पेड़ की छांव या...

Newswrap हिन्दुस्तान, बाराबंकीMon, 9 June 2025 01:15 AM
share Share
Follow Us on
नौतपा खत्म, लेकिन गर्मी का कहर जारी

बाराबंकी। नौतपा समाप्त हो चुका है, लेकिन भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से लोगों को अब तक राहत नहीं मिली है। रविवार को सुबह से ही सूर्यदेव आग उगलते नजर आए। जैसे-जैसे दिन चढ़ा, धूप की तपिश भी बढ़ती चली गई। दोपहर में तो मानो आसमान से आग बरस रही थी और सड़कें तवे की तरह तप रही थीं। इससे सड़कों पर सन्नाटा छा गया और बाजारों की रौनक भी फीकी पड़ गई। पंखे गर्म हवा उगलते रहे:घरों में चल रहे एसी-कूलर भी गर्मी के आगे बेअसर दिखे। पंखे की भी गर्म हवा देते रहे। जिससे राहत नहीं मिल रही थी।

लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हो गए। जो लोग बाहर निकले, वे धूप व उमस से बचने के लिए पेड़ों की छांव, स्टॉल, छतरियों और गमछों का सहारा लेते दिखे। महिला थाना के सामने टेंपो स्टैंड और पल्हरी चौराहे पर राहगीर गर्मी से जूझते नजर आए। पिछले छह दिनों से लगातार बढ़ रहा है तापमान: मौसम का मिजाज फिर से तल्ख हो गया है। बीते छह दिनों से लगातार तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सात जून को अधिकतम तापमान 38.5, छह जून को 37.5, पांच जून को 36, चार जून को 35.5 और तीन जून को 35 डिग्री सेल्सियस रहा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।