Farmers Meeting in Haidarganj Experts Share Agricultural Insights किसानों को खेती की बारीकियां बताई, Barabanki Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBarabanki NewsFarmers Meeting in Haidarganj Experts Share Agricultural Insights

किसानों को खेती की बारीकियां बताई

Barabanki News - हैदरगढ़ में पूरे झाम तिवारी मजरे बहुता गांव में कृषि संकल्प अभियान के तहत किसान गोष्ठी का आयोजन हुआ। वैज्ञानिकों ने गन्ने की खेती, किसान की आय बढ़ाने के तरीके, वैज्ञानिक खेती, मृदा स्वास्थ्य कार्ड और...

Newswrap हिन्दुस्तान, बाराबंकीFri, 30 May 2025 02:06 AM
share Share
Follow Us on
किसानों को खेती की बारीकियां बताई

हैदरगढ़। थाना क्षेत्र के पूरे झाम तिवारी मजरे बहुता गांव में गुरुवार को विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत एक किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गन्ना अनुसंधान संस्थान लखनऊ एवं कृषि विज्ञान केंद्र हैदरगढ़ के वैज्ञानिकों ने किसानों को खेती के गुर बताए। कृषि वैज्ञानिक डॉ. कामता प्रसाद ने किसानों को गन्ने के खेती के विषय में विस्तार से चर्चा की। बाराबंकी के कृषि उपनिदेशक श्रवण कुमार ने किसानों की आय कैसे दुगनी एवं सम्मान निधि के विषय में बताया। केबीके प्रभारी डॉ. अश्वनी कुमार सिंह ने वैज्ञानिक खेती व मृदा स्वास्थ्य कार्ड के विषय में किसानों को जानकारी दी।

इफको कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक राजकुमार ने नैनो खाद के प्रयोग के विषय में किसानों को बताया।गोष्ठी में प्रमुख रूप से अशोक सिंह, अवधेश शुक्ला, विनोद त्रिपाठी, राजेश त्रिपाठी व राजकुमार शुक्ला आदि किसान शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।