Swami Prasad Maurya Signals Possible Alliance with INDIA Coalition to Stop BJP in UP इंडिया गठबंधन से नहीं है गुरेज: स्वामी प्रसाद मौर्य, Barabanki Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBarabanki NewsSwami Prasad Maurya Signals Possible Alliance with INDIA Coalition to Stop BJP in UP

इंडिया गठबंधन से नहीं है गुरेज: स्वामी प्रसाद मौर्य

Barabanki News - बाराबंकी में अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा को रोकने के लिए इंडिया गठबंधन में शामिल होने के संकेत दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हित के लिए किसी भी गठबंधन में जाने...

Newswrap हिन्दुस्तान, बाराबंकीWed, 18 June 2025 04:24 PM
share Share
Follow Us on
इंडिया गठबंधन से नहीं है गुरेज: स्वामी प्रसाद मौर्य

बाराबंकी। अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने इंडिया गठबंधन में शामिल होने का संकेत दिया है। उन्होंने इंडिया गठबंधन का नाम लिए बगैर कहा कि यूपी में भाजपा को रोकने के लिए जरूरत पड़ी तो उनकी पार्टी किसी भी गंठबंधन में शामिल हो सकती है। जिला मुख्यायलय पर बुधवार को अपनी जनता पार्टी की संविधान सम्मान व जनहित हूंकार यात्रा में शामिल होने आए श्री मौर्य पत्र प्रतिनिधियों से बातचीत कर रहे थे। विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन में शामिल होने के सवाल पर श्री मौर्य ने कहा कि भाजपा को रोकने के लिए इंडिया गठबंधन में शामिल होने से गुरेज नहीं होगा।

यद्यपि कि 403 विधानसभाओं की तैयारी हम अपने भरोसे पर कर रहे हैं। इसके बावजूद प्रदेश का हित सर्वोपरि है। प्रदेश को बचाने के लिए भाजपा को हटाने के लिए किसी से भी हाथ मिलाना पड़ेगा तो उसके लिए तैयार हूं। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के कारण आज पूरे देश में महंगाई चरम पर है। भापजा सरकार में सरकारी नौकरियां खत्म सी हो गई हैं। जिससे पूरे देश में बड़े पैमाने पर बेरोजगारी बढ़ी है। सरकारी भर्ती न होने के कारण आरक्षण भी शून्य हो गया है। उन्होंने बताया कि इस यात्रा का मकसद है कि भाजपा कार्यकाल में किए गए कार्यों का चिट्ठा खोलना। कहा कि भाजपा के कार्यकाल में पढ़े लिखे युवाओं को प्राइवेट नौकरी करने को विवश होना पड़ रहा है। सरकारी विभागों का तेजी से निजीकरण हो रहा है। सरकार के पास इसका कोई जवाब नहीं है। इस दौरान उन्होंने भाजपा को निशाने पर रखा। उन्होंने कहा कि इस सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। आरोप लगाया कि सूबे में जाति देखकर अपराधियों पर कार्रवाई हो रही है। उन्होंने सरकार की निशुल्क खाद्यान्य वितरण व्यवस्था पर भी सवाल उठाया। कहा कि गरीबी का आलम यह है कि देश में 80 करोड़ की जिंदगी पांच दस किलो मुफ्त चावल और गेहूं के ईदगिर्द घूम रही है। ऐसी हालात में वे अपने बच्चों की अच्छी तालीम कैसे दिलवा पाएंगे। देश में बेरोजगारी, महंगाई तेजी से बढ़ रही है। किसानों को लाभकारी मूल्य नहीं मिल पा रहा है। इस अवसर पर अजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सादाब खान, पूर्व मंत्री भगवती सागर, प्रदेश अध्यक्ष कोरी सुवाष चंद्र लहरी आदि लोग मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।