BJP Celebrates 300th Anniversary of Rani Ahilyabai Holkar with Panchayat Representatives Conference अहिल्याबाई ने दृढ़ निश्चय कर राज किया : दुर्विजय, Bareily Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsBJP Celebrates 300th Anniversary of Rani Ahilyabai Holkar with Panchayat Representatives Conference

अहिल्याबाई ने दृढ़ निश्चय कर राज किया : दुर्विजय

Bareily News - भारतीय जनता पार्टी ने रानी अहिल्याबाई होल्कर के त्रिशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में फ्यूचर यूनिवर्सिटी में पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय...

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेलीWed, 28 May 2025 06:27 AM
share Share
Follow Us on
अहिल्याबाई ने दृढ़ निश्चय कर राज किया : दुर्विजय

भारतीय जनता पार्टी की ओर रानी अहिल्याबाई होल्कर के त्रिशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मंगलवार को फ्यूचर यूनिवर्सिटी में पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष माननीय दुर्विजय सिंह शाक्य, एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त, आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह व फरीदपुर के विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर ने बचपन में दृढ़ निश्चय करके राज्य पर राज किया। वह शिव की पुजारिन रहीं l कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष अमिताभ सिंह ने किया। कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष ओमवीर गुर्जर, सुभाषनी जयसवाल, मंडल अध्यक्ष प्रतुल अग्रवाल, श्याम देव चौहान, सोमदत्त पाल, अतीश अग्रवाल, देवदत्त शर्मा, नवीन शर्मा, धर्मेंद्र तोमर, इमरान राजा, फतेहगंज अध्यक्ष संजय पाठक, ब्रह्मा शंकर गुप्ता, पुष्पेंद्र यादव, शैलेश सिंह, सत्येंद्र सिंह, विनोद राठौर, विजय शंकर सक्सेना, अनिल राणा, रामेश्वर प्रसाद ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों के साथ उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।