bus full with barati collides dj 4 died on spot many in jured रात को डीजे से टकरा गई बारातियों से भरी बस, पालमू में 4 की मौत; कई घायल, Jharkhand Hindi News - Hindustan
Hindi Newsझारखंड न्यूज़bus full with barati collides dj 4 died on spot many in jured

रात को डीजे से टकरा गई बारातियों से भरी बस, पालमू में 4 की मौत; कई घायल

झारखंड के पलामू में बस और डीजे की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। बस में सवार होकर बारात जा रहे लोगों की टक्कर डीजे से हो गई। इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं।

Mohammad Azam लाइव हिन्दुस्तानThu, 29 May 2025 11:12 AM
share Share
Follow Us on
रात को डीजे से टकरा गई बारातियों से भरी बस, पालमू में 4 की मौत; कई घायल

झारखंड के पलामू में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के तरहसी थाना क्षेत्र के बेदानी मोड़ के पास हुए हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। इस घटना में 8 लोगों को गंभीर चोट भी आई है। घायलों को इलाज के लिए मेदिनीनगर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मामला बुधवार की रात का है। बस में भरकर लोग बारात के लिए जा रही है। बारात वाली बस पलामू के बेदानी मोड़े के पास पहुंची थी कि यहीं डीजे पिकअप से उसकी टक्कर हो गई। पिकअप से टकराने के बाद बस और पिकअप दोनों ही सड़क से नीचे उतर गए। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। भीषण हादसे में 8 लोग घायल भी हुए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, बारातियों से भरी बस पलामू के मनातू थाना क्षेत्र की थी। यहां के नावा चुनका गाव से बारात जा रही थी। मिली जानकारी के अनुसार, बारात चुनका गांव से मनातू के ही सतबरवा गांव जा रही थी। बस की टक्कर पिकअप से होने के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई। हादसे में जान गंवाने वाले सभी मृतक एक ही गांव के रहने वाले थे।