Tri-Color Valor March Honors Indian Army s Success in Operation Sindoor तिरंगा यात्रा निकाल सेना के शौर्य को किया सलाम, Saharanpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsTri-Color Valor March Honors Indian Army s Success in Operation Sindoor

तिरंगा यात्रा निकाल सेना के शौर्य को किया सलाम

Saharanpur News - देवबंद में भाकियू कार्यकर्ताओं ने भारतीय सेना की ऑपरेशन सिंदूर में सफलता के सम्मान में तिरंगा वीरता यात्रा निकाली। यात्रा का आरंभ शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुरSat, 31 May 2025 02:08 AM
share Share
Follow Us on
तिरंगा यात्रा निकाल सेना के शौर्य को किया सलाम

देवबंद ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना के सम्मान में शुक्रवार को भाकियू (किसान जनशक्ति) कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में तिरंगा वीरता यात्रा निकाली। इस दौरान सेना के शौर्य और पराक्रम की प्रशंसा की गई। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ सिद्धपीठ श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर रोड स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर प्ररांभ हुआ। यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय त्यागी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा कासिमपुर, भायला फाटक, सुभाष चौक से होते हुए बाबूपुर नगली गांव में जाकर संपन्न हुई। तिरंगा यात्रा के दौरान कार्यकर्ता हाथों में शान से तिरंगा लहराते हुए और डीजे पर देशभक्ति से ओतप्रोत बज रहे गीत सुन भारत माता के जयकारें लगा चल रहे थे।

इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय त्यागी ने कहा कि पहलगाम में निर्दोष पयर्टकों की धर्म पूछकर आतंकियों द्वारा की गई हत्या का भारतीय सेना ने आपरेशन सिंदूर में बदला ले लिया है। तिरंगा यात्रा में आदित्य राणा, वैभव त्यागी, आजाद सिंह, अजय त्यागी, दीपक त्यागी, संजय कुमार, अनुज कश्यप, नीटू कश्यप और जुगनू त्यागी आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।