Grand Kalash Yatra Held in Rautdih for Yagya Ceremony with Thousands of Participants सतगावां में निकली शोभायात्रा, लगे बाबा भोले के जयकारे, Kodarma Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsKodarma NewsGrand Kalash Yatra Held in Rautdih for Yagya Ceremony with Thousands of Participants

सतगावां में निकली शोभायात्रा, लगे बाबा भोले के जयकारे

राउतडीह में शुक्रवार को यज्ञ के लिए कलश शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों महिलाएं शामिल हुईं। विधायक डॉ. नीरा यादव मुख्य अतिथि थीं। यात्रा पचमोह, डुमरी चौक, और सकरी नदी के टेहरो घाट होते हुए यज्ञ...

Newswrap हिन्दुस्तान, कोडरमाSat, 31 May 2025 02:07 AM
share Share
Follow Us on
सतगावां में निकली शोभायात्रा, लगे बाबा भोले के जयकारे

सतगावां, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के राउतडीह में यज्ञ को लेकर शुक्रवार को कलश शोभायात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि के रूप में कोडरमा विधायक डॉक्टर नीरा यादव उपस्थित हुईं। कलश यात्रा में हजारों से महिलाओं ने भाग लिया। यह शोभायात्रा पचमोह के रास्ते से डुमरी चौक होते हुए राउतडीह vksj बासोडीह बस स्टैंड होते हुए समलहीह के रास्ते से सकरी नदी टेहरो घाट पहुंची। इस दौरान बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। यहां जलभर कर यज्ञ स्थल पहुंची। इस दौरान ढोल-नगाड़े के साथ झांकी निकाली गई। यज्ञ समिति के सदस्यों ने बताया कि शुक्रवार की शाम चार बजे पंचाह पूजन के साथ इसकी शुरुआत होगी।

गुरुवार को पूर्णाहुति होगी। यात्रा के दौरान पंकज कुमार, पवन कुमार, भोला लाल, प्रमोद राम, कृष्णा राम आदि ने कलश यात्रा कर रहे महिलाओं को अमृत जल पिलाया। मौके पर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए थाना प्रभारी सौरभ कुमार शर्मा उपस्थित थे। इस दौरान सासंद प्रतिनिधि बिनोद यादव के अलावा पूजा समिति के दिनेश कुमार, भोला वैस्कीयार, सुरेंद्र वैस्कीयार, ब्रह्मदेव यादव, उषा यादव, कृष्णकांत उर्फ फागू लाल, यज्ञाचार्य विमलेश पांडेय, सुनील यादव, मनोज भगत, धनेश्वर प्रसाद शिक्षक चंद्रिका यादव, पूर्व मुखिया नरेश यादव, के अलावा दर्जनों लोग शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।