Devi Ahilyabai Holkar Jayanti Celebrated with Inspiration for Women अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर महिलाएं सम्मानित , Saharanpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsDevi Ahilyabai Holkar Jayanti Celebrated with Inspiration for Women

अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर महिलाएं सम्मानित

Saharanpur News - रामपुर मनिहारान में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की त्रि शताब्दी जयंती धूमधाम से मनाई गई। विधायक देवेन्द्र निम ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला और महिलाओं को प्रेरित करने के लिए उनके कार्यों का उल्लेख...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुरSat, 31 May 2025 02:06 AM
share Share
Follow Us on
अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर महिलाएं सम्मानित

रामपुर मनिहारान लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर त्रि शताब्दी जयंती के अवसर पर नगर पंचायत द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विधायक देवेन्द्र निम ने अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर प्रकाश डाला। नगर के अशोका बैंकट हाल में नगर पंचायत द्वारा लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक देवेन्द्र निम, चेयरमैन रेनू बालियान, अधिशासी अधिकारी सविता वर्मा ने दीप प्रज्जवलित करके किया। कार्यक्रम में विधायक देवेन्द्र निम ने कहा कि महिलाओं को अहिल्याबाई होल्कर द्वारा समाज में किए कार्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम में नगर पंचायत चेयरमैन रेनू बालियान ने भी उनके कार्यों को याद करते हुए समाज में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को विधायक देवेन्द्र निम ने सम्मानित किया। भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी, प्रदीप चौधरी, विनोद पंवार, गौतम चौधरी, संजय चेयरमैन, सूरज वाल्मीकि, कल्याण सिंह, निहाल वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।