Death from Roof Fall Family Files Case Against Neighbor Woman in Fatehganj महिला ने हत्या का आरोप लगाकर तीन लोगों के खिलाफ दी तहरीर, Bareily Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsDeath from Roof Fall Family Files Case Against Neighbor Woman in Fatehganj

महिला ने हत्या का आरोप लगाकर तीन लोगों के खिलाफ दी तहरीर

Bareily News - फतेहगंज पश्चिमी, संवाददाता। छत से गिर कर मौत के मामले में मृतक के परिजनों ने पड़ोसी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को थाने में तहरीर दी है। पोस्टमार्

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेलीTue, 17 June 2025 07:33 PM
share Share
Follow Us on
महिला ने हत्या का आरोप लगाकर तीन लोगों के खिलाफ दी तहरीर

फतेहगंज पश्चिमी, संवाददाता। छत से गिर कर मौत मामले में मृतक के परिजनों ने पड़ोसी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को थाने में तहरीर दी है। पोस्टमार्टम में उसके छत से गिरने से चोट लगने की पुष्टि हुई है। पुलिस जांच कर रही है। गांव भूड़ मढ़ौली निवासी जीराम (40) रविवार की रात में छत पर सो रहे थे। सोमवार की सुबह पत्नी रेखा दरवाजे के सामने झाडू लगाने निकली तो दरवाजे के सामने रोड पर जीराम का शव पड़ा था। रेखा के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पत्नी ने गांव की महिला सहित तीन लोगों पर पति की हत्या कर शव घर के सामने फेंकने का आरोप लगाया। पत्नी ने बताया जिस समय उसने झाडू लगाने को दरवाजा खोला, वह महिला पति के शव के पास ही खड़ी थी। भाई ने बताया जीराम के गांव की एक औरत से संबंध हैं। भाई की छत पर उसी औरत से फोन पर बात चल रही थी। औरत भाई से पैसे मांगती थी। उसकी लड़की की शादी होने वाली है। वह शादी को पैसे देने को दवाब बना रही थी। पैसे न देने पर उनको मार कर डाल दिया। थाना प्रभारी सुरेन्द्र पाल सिंह ने बताया मृतक के परिजनों ने महिला के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके छत से गिरने की चोटे आईं हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।