Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsDomestic Abuse Case Woman Reports Dowry Demands and Harassment After Marriage
दहेज की खातिर महिला को घर से निकला
Bareily News - एक महिला ने पुलिस को बताया कि 2021 में उसके विवाह के बाद ससुराल वालों ने 20 लाख रुपये की अतिरिक्त दहेज मांगना शुरू कर दिया। महिला को प्रताड़ित किया गया और उसके देवर ने भी बुरी नियत दिखाई। पुलिस ने...
Newswrap हिन्दुस्तान, बरेलीMon, 2 June 2025 05:57 AM

एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि 2021 में क्षेत्र के गांव के युवक से उसका निकाह हुआ था। पिता ने दहेज भी दिया था। उसके बाद भी ससुराली खुश नहीं थे। व्यापार के लिए 20 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग करने लगे। जिसके लिए वह महिला को प्रताड़ित भी करते थे।महिला का देवर भी उस पर बुरी नियत रखता था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।जांच की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।