Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsIllegal Demolition in Fatehganj Abrar Hussain s House Lintel Destroyed
दबंगों ने गृह स्वामी को कमरे में बंद कर लिंटर तोड़ा
Bareily News - फतेहगंज पश्चिमी, गांव सोरहा में गृह स्वामी को कमरे में बंद कर दबंगों ने गली के ऊपर पढ़े लिंटर को तोड़ दिया। पुलिस को देखकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस मा
Newswrap हिन्दुस्तान, बरेलीThu, 15 May 2025 06:41 AM

फतेहगंज पश्चिमी। गांव सोरहा के अबरार हुसैन ने एक दशक पूर्व मकान बनाते समय गली पर भी लिंटर डाल दिया था। उस समय किसी ने विरोध नहीं किया था। बुधवार दोपहर में गांव के छह लोग पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने अवैध असलहा दिखाकर अबरार को कमरे में बंदकर दिया। उनके साथियों ने मशीन से गली के ऊपर का पूरा लिंटर तोड़ दिया। एसओ प्रदीप कुमार चतुर्वेदी मौके पर पहुंच गए। अबरार ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस जांच कर रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।