Mahaeshwari Birth Anniversary and Mahesh Navami Grand Poetry Conference in Braj Region माहेश्वरी सभा का कवि सम्मेलन आज, Bareily Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsMahaeshwari Birth Anniversary and Mahesh Navami Grand Poetry Conference in Braj Region

माहेश्वरी सभा का कवि सम्मेलन आज

Bareily News - माहेश्वरी सभा और राष्ट्रीय कवि संगम ब्रज प्रांत के तत्वावधान में माहेश्वरी वंशोत्पत्ति दिवस और महेश नवमी के अवसर पर बुधवार को विराट कवि सम्मेलन आयोजित होगा। इसमें कई प्रसिद्ध कवि भाग लेंगे और समाज के...

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेलीWed, 4 June 2025 06:12 AM
share Share
Follow Us on
माहेश्वरी सभा का कवि सम्मेलन आज

माहेश्वरी सभा तथा राष्ट्रीय कवि संगम ब्रज प्रांत के तत्वावधान में माहेश्वरी वंशोत्पत्ति दिवस और महेश नवमी के मौके पर बुधवार को कवि सम्मेलन होगा। अध्यक्ष योगेश माहेश्वरी ने बताया कि रामनगर रोड माहेश्वरी पैलेस में शाम सात बजे से विराट कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें लखनऊ से कवियत्री विजय लक्ष्मी पंडित, शाहजहांपुर से हास्य कवि उमेश शाक्य, हाथरस से देवेंद्र दीक्षित शूल, बरेली से रोहित राकेश तथा विश्वजीत निर्भय शामिल होंगे। इस दौरान समाज के गौरव माने जाने वाले लोगों को माहेश्वरी गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।