Married Woman Found Hanged in In-Laws Home Allegations of Dowry Death फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, Bareily Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsMarried Woman Found Hanged in In-Laws Home Allegations of Dowry Death

फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Bareily News - एक विवाहिता रेशमा का शव ससुराल में फंदे से लटका हुआ मिला। उसके मायके वालों ने पति और सास-ससुर पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। मृतका की मां ने कहा कि शादी के बाद से उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। पुलिस...

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेलीThu, 29 May 2025 04:42 AM
share Share
Follow Us on
फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

एक विवाहिता का शव ससुराल में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। थाना फतेहगंज पश्चिमी के धनेटा फाटक की मृतका की मां गीता देवी ने पति और सास-ससुर सहित पांच लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। तहरीर में बताया कि उसने अपनी 25 वर्षीय पुत्री रेशमा की शादी छह वर्ष पूर्व बेहटा बुजुर्ग गांव के प्रदीप गोस्वामी के साथ की थी। शादी के बाद बेटी के ससुराल वाले और दहेज की मांग करते हुए प्रताड़ित करने लगे।

आरोप है कि मंगलवार की रात उनकी पुत्री को मारकर फंदे से लटका दिया। बुधवार की सुबह दामाद की सूचना पर मौके पर पहुंचीं तो शव चारपाई पर पड़ा था। सूचना पर सीओ नितिन कुमार, नायब तहसीलदार तथा फोरेंसिक टीम पहुंच गई। जांच के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। थानाध्याय सतीश कुमार ने बताया कि मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।