ट्रेनें 30-30 घंटा तक लेट, यात्री हुए परेशान
Bareily News - बरेली में रविवार को यात्रियों को ट्रेनों के 30-30 घंटे तक इंतजार करना पड़ा। कई ट्रेनें अपने समय पर नहीं आईं, जिससे 165 यात्रियों ने टिकट कैंसिल कर दिए। रेलवे के अनुसार, कुछ ट्रेनें तीन से अधिक घंटे...

बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। रविवार को ट्रेनों के इंतजार में यात्री 30-30 घंटा तक परेशान हुए। अप-डाउन की कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर न आने के चलते रात तक 165 लोगों ने टिकट कैंसिल कराकर यात्रा को रदद किया। जो ट्रेनें तीन से अधिक घंटे लेट थीं, उन यात्रियों को पूरा पैसा टिकट का मिला। रेलवे के अनुसार, 04011 दिल्ली स्पेशल आठ घंटा, 15002 राप्ती गंगा 23.30 घंटा, 22552 अंत्योदय एक्सप्रेस एक घंटा, 03312 धनबाद स्पेशल पांच घंटा, 04205 वाराणसी स्पेशल 6 घंटा, 14618 जनसेवा 2.15 घंटा विलंब से पहुंचीं। स्पेशल ट्रेनें सबसे अधिक प्रभावित हुईं। यात्री पूरे दिन परेशान हुए।
ब्लॉक के चलते ट्रेनों का संचालित अधिक प्रभावित हो रहा है। रात को ट्रेनों की गति बढ़ती है। अगले दिन सूरज निकलते ही ब्लॉक शुरू हो जाते हैं। अब तो जुलाई तक यही रहेगा। बारिश के मौसम में ब्लॉक कम होंगे तो ट्रेनें की रफ्तार धीमी हो जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।