अच्छी खबर : पिंक मनरेगा देगा महिलाओं को रोजगार, वर्किंग साइट तैयार
Bareily News - पिंक मनरेगा योजना के तहत बरेली में महिला श्रमिकों की भागीदारी बढ़ाने के लिए 150 वर्किंग साइट तैयार की जा रही हैं। इसमें विशेष सुविधाएं जैसे बच्चों की देखभाल और खिलौनों की व्यवस्था की जाएगी। प्रशासन का...

पिंक मनरेगा महिला श्रमिकों की मनरेगा में भागीदारी बढ़ाने में खास भूमिका निभाएगा। बरेली में पिंक मनरेगा के तहत पहले चरण में 150 महिला वर्किंग साइट तैयार की जा रही हैं। यहां महिला श्रमिकों को खास सुविधाएं दी जाएंगे। छोटे बच्चों के पालना और खिलौनों की व्यवस्था भी जाएगी। ताकि महिला श्रमिक रोजगार कर सकें। बरेली में मनरेगा में महिला श्रमिका की भगीदारी बहुत कम है। प्रदेश के सबसे खराब दो जिलों में बरेली की गिनती हो रही है। बरेली में सिर्फ 24 फीसदी महिला श्रमिक ही मनरेगा में काम कर रही हैं। जबकि बरेली में करीब 85 हजार जॉब कार्ड धारक महिला श्रमिक हैं।
अमरोहा के बाद बरेली की स्थिति सबसे खराब है। शासन स्तर से ही महिलाओं की मनरेगा भागीदारी बढ़ाने के लिए बरेली प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने महिला श्रमिकों को मनरेगा में अधिक से अधिक रोजगार देने के लिए पिंक मनरेगा नाम से योजना लागू की है। पहले चरण में प्रत्येक ब्लॉक में दस-दस मॉडल पिंक वर्किंग साइट तैयार कराने के निर्देश दिए हैं। इसकी शुरूआत हो गई है। यहां छाया की व्यवस्था रहेगी। पीने के पानी मिलेगा। श्रमिकों के छोटे बच्चों को रखने और खेलने की व्यवस्था की जाएगी। -- मनरेगा में महिला श्रमिकों की भागीदारी बढ़ाने के लिए पिंक वर्किंग साइट तैयार की जा रहीं हैं। पहले चरण में सभी 15 ब्लॉक में 150 वर्किंग साइट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। महिलाएं आराम से रोजगार कर सकेंगी। इसमें एनजीओ और महिला समूहों की मदद भी ली जा रही है। -हसीब अंसारी, डीसी मनरेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।