कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल
Bareily News - भमोरा। बरेली-बदायूं हाइवे पर एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें 16 वर्षीय किशोर राय सिंह की मौत हो गई। उसका साथी विकास गंभीर रूप से घायल है। दोनों को अस्पताल ले जाया गया था, जहां राय सिंह को लखनऊ...

भमोरा। बरेली-बदायूं हाइवे पर कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में किशोर की मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। चकरपुर के भगवान दास राजपूत ने बताया कि रविवार को उनके गांव के कुंवरसेन राजपूत ने अपनी बेटी की बारात भोलापुर स्थिति बारात घर में बुलाई थी। उसके भाई रामेश्वर राजपूत के तीन बेटों मे सबसे बड़ा राय सिंह उम्र 16 वर्ष गांव के विकास राजपूत के साथ बाइक से बारात देखने भोलापुर गया था। रात करीब दस बजे बारात से लौटते समय उनकी बाइक को देवचरा के पास कार ने टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ में डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। विकास की भी हालत गंभीर है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजकर दोनों वाहनों को कब्जे में लिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।