Relief from Heatwave Deoria Weather Improves After Rain and Winds तीसरे दिन भी कम रहा पारा, मौसम खुशगवार, Deoria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsRelief from Heatwave Deoria Weather Improves After Rain and Winds

तीसरे दिन भी कम रहा पारा, मौसम खुशगवार

Deoria News - देवरिया में मौसम ने रविवार को अचानक मिजाज बदल लिया। आंधी और बारिश के कारण तापमान 43 डिग्री से गिरकर 30-31 डिग्री पर आ गया। पिछले हफ्ते की गर्मी से बेहाल लोग अब राहत महसूस कर रहे हैं। सोमवार को मौसम...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाWed, 30 April 2025 09:46 AM
share Share
Follow Us on
तीसरे दिन भी कम रहा पारा, मौसम खुशगवार

देवरिया, निज संवाददाता। तीसरे दिन भी पारा कम रहने से मौसम खुशगवार रहा। रविवार की आंधी-पानी से लोगों को गर्मी से राहत मिली। बदली और पुरवा हवा गर्मी का प्रकोप काफी कम रहा। पिछले सप्ताह भीषण गर्मी से लोग बेहाल रहे। आंधी पानी के बाद मौसम बदलने से तापमान 43 से गिरकर 30-31 डिग्री पर आ गया। अप्रैल महीना शुरू होते ही गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा था। पहले दिन से ही तेज पछुआ हवा चलने लगी। लेकिन 10 दिन पहले अचानक मौसम काफी तीखा होने लगा। तापमान में रोज इजाफा होने लगा। लेकिन पिछले सप्ताह से तापमान 40 डिग्री से अधिक पहुंच गया। हर दिन बढ़ते तापमान से गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा। सुबह से ही चिलचिलाती धूप की मार से लोग बेहाल होने लगे। दोपहर में मौसम काफी तीखा होने से लोग घरों से निकलने से परहेज करने लगे। पिछले सप्ताह सोमवार से शुक्रवार तक तापमान 41-42 डिग्री तक रहा, लेकिन शनिवार को सुबह से तीखी धूप और लू के थपेड़ों के चलते तापमान चढ़कर 43 डिग्री तक पहुंच गया। इससे आदमी से लेकर जानवर और जीव-जन्तु तक काफी परेशान रहे। लेकिन रविवार की सुबह अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और आसमान में धुंध छा गया। पूरे दिन धुंध छाया रहा और तापमान गिरकर 39 डिग्री हो गया। इससे एक सप्ताह से गर्मी की मार से बेहाल लोगों को काफी राहत मिली। रविवार की रात साढ़े सात बजे तेज आंधी के साथ बरसात हुई। कुछ जगहों पर अच्छी बरसात हुई। रात में रूक-रूक कर रिमझिम बरसात होती रही। इससे सोमवार को मौसम काफी सुहाना हो गया। तापमान भी 31 डिग्री पर आने से लोगों को गर्मी की मार से राहत मिली। मंगलवार को भी बदली छाने व पूरे दिन पुरवा हवा चलने से मौसम काफी खुशगवार रहा। पिछले सप्ताह लोगों को काफी गर्मी की मार झेलनी पड़ी थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।