सुहागिनों ने की वट सावित्री पूजा
Bareily News - पति की दीर्घायु और खुशहाली के लिए सुहागिनों ने वट सावित्री व्रत रखा। महिलाएं बरगद के पेड़ के नीचे पूजा-अर्चना कर पति के लिए रक्षा सूत्र बांधती हैं। रामनगर में ब्रह्मदेव महाराज के मेले में हिन्दू और...

पति की दीर्घायु और खुशहाली के लेकर सुहागिनों ने श्रद्धा के साथ वट सावित्री व्रत रखकर बरगद की पूजा-अर्चना की। सोमवार को पर्व को लेकर पूजा के लिए व्यंजन बनाए। सुहागिनों ने सज-धज कर पनघैली नदी के पास स्थित बरगद के पेड़ के नीचे विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर रक्षा सूत्र बांधा। बुर्जगों से आर्शीवाद लेने के बाद पति के हाथ से जल ग्रहण कर व्रत खोला। ब्रहमदेव महाराज मेले में पहुंचे श्रद्धालु बरसेर/रामनगर। चकरपुर गही के संजीव यादव ने बताया कि अरिल नदी के किनारे ब्रह्मदेव महाराज का स्थान है। वहां चार दिवसीय मेला चल रहा है। सोमवार को महिलाओं ने पहुंचकर प्रसाद चढ़ाया, इसमें हिन्दू और मुस्लिम महिलाएं शामिल रहीं।
यहां काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ पहुंच रही है। वर्षो से यहां मेला लगता रहा है और लोगों में ब्रहम देव महाराज को लेकर भारी आस्था है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।