Workshop on Waqf Reform Act Organized by BJP Highlights Mismanagement of Waqf Properties धर्मगुरुओं और राजनेताओं के कब्जे में हैं वक्फ प्रॉपर्टी: दुर्विजय शाक्य, Bareily Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsWorkshop on Waqf Reform Act Organized by BJP Highlights Mismanagement of Waqf Properties

धर्मगुरुओं और राजनेताओं के कब्जे में हैं वक्फ प्रॉपर्टी: दुर्विजय शाक्य

Bareily News - वक्फ सुधार जन जागरण अभियान के अंतर्गत भाजपा कार्यालय पर एक कार्यशाला का आयोजन हुआ। दुर्विजय शाक्य ने वक्फ संशोधन अधिनियम की जानकारी दी और इसका विरोध करने वालों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि वक्फ...

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेलीSun, 27 April 2025 06:00 AM
share Share
Follow Us on
धर्मगुरुओं और राजनेताओं के कब्जे में हैं वक्फ प्रॉपर्टी: दुर्विजय शाक्य

वक्फ सुधार जन जागरण अभियान के तहत शनिवार को भाजपा कार्यालय पर कार्यशाला का आयोजन हुआ। क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय शाक्य ने वक्फ संशोधन अधिनियम की बारीकियां बताईं। वक्फ संशोधन कानून का विरोध करने वालों को घेरा। कहा, ज्यादातर वक्फ संपत्तियां धार्मिक नेता और राजनेताओं के एक बड़े गुट के कब्जे में हैं। इन लोगों ने आम मुसलमान को बुनियादी सुविधाओं से वंचित कर दिया। दुर्विजय सिंह ने कहा कि वक्फ की जमीन पर बड़े-बड़े मॉल, होटल और व्यावसायिक इमारतें बना दी गईं हैं। गरीब मुसलमानों को कुछ नहीं मिला। 31 फीसदी मुसलमान गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे हैं। 80 फीसदी वक्फ संपत्तियां भ्रष्टाचार अतिक्रमण की शिकार हो चुकी हैं। 2006 की सच्चर कमेटी रिपोर्ट ने कांग्रेस सरकार की विफलता को उजागर किया था। भाजपा सरकार ने संशोधन के जरिए वक्फ बोर्ड की किसी भी संपत्ति पर वक्फ का दावा करने की शक्ति को हटाया है। सरकारी संपत्ति को वक्फ के रूप में अधिग्रहण करने से संबंधित अधिकारी रोक सकेंगे। नए अधिनियम में महिलाओं के अधिकारों में वृद्धि की गई है। जिसमें विधवा, तलाकशुदा महिला और अनाथों के भरण पोषण को शामिल किया गया है। संशोधन के बाद अब संरक्षित स्मारक वक्फ के दायरे से बाहर रहेंगे। जिन राष्ट्रीय स्मारकों को वक्फ घोषित किया गया है उन्हें पुन: प्राप्त किया जा सकेगा। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, आंवला जिला अध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, मेयर उमेश गौतम, विधायक राघवेंद्र शर्मा और श्याम बिहारी लाल, फरहत नक़वी, नाजिया आलम, जफर बेग, डॉ सैयद एहतराम उल हुदा, महानगर उपाध्यक्ष देवेंद्र जोशी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।