महिला ने शादी समारोह में ले जाने का झांसा देकर युवती को बेंचा
Bareily News - फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला लोधीनगर की 18 वर्षीय शीतल को एक महिला ने शादी समारोह में दावत खिलाने का बहाना बनाकर घर से ले गई। पिता के अनुसार, महिला ने उनकी बेटी को अमरोहा में बेच दिया। पुलिस ने पिता की...

कस्बा की युवती को एक महिला शादी समारोह में दावत खिलाने की बात कह कर घर से ले गई। उसके बाद युवती घर नहीं लौटी। पिता का आरोप है महिला ने सौदा कर उनकी पुत्री को अमरोहा क्षेत्र में बेंच दिया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस जांच कर रही है। फतेहगंज पश्चिमी कस्बा के मोहल्ला लोधीनगर निवासी भूपराम की पुत्री शीतल 18 वर्ष की है। पिता का आरोप है उनकी पुत्री को कस्बा के मोहल्ला बसंत बिहार निवासी महिला अमरोहा में शादी समारोह में दावत खाने की बात कह कर घर से गत 13 मई को बुलाकर ले गई।
उसके बाद उनकी पुत्री वापस नहीं लौटी। पिता ने पुलिस को बताया पूछताछ करने पर महिला ने बताया कि उनकी बेटी एक दो दिन में आ जायेगी। उनके उनकी पुत्री के दाऊ सराय अमरोहा में होने की बात कही। 15 मई को महिला उनको अमरोहा ले गई। अमरोहा में एक घर में ले जाकर महिला गायब हो गई। उसके बाद उसका फोन रिसीव नहीं हो रहा है। पिता ने अज्ञात लोगों के साथ सौदा कर पुत्री को बेंचने का आरोप लगाया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने गीता निवासी मोहल्ला बसंत बिहार फतेहगंज पश्चिमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस जांच कर रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।