नीट परीक्षा में जिले के मेधावियों ने लहराया परचम
Basti News - बस्ती जनपद के छात्रों ने नीट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। परिणाम घोषित होते ही छात्रों के चेहरे खिल उठे और परिवारों में खुशी का माहौल छा गया। कई छात्रों ने पहले प्रयास में सफलता हासिल की और...

बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट में जनपद के मेधावियों ने अपना परचम लहराया है। परिणाम घोषित होने के बाद होनहारों के चेहरे खिल उठे। विद्यालय से लेकर घरों तक खुशियां छा गई। शिक्षकों, परिचितों एवं शुभचिंतकों से होनहारों ने खूब बधाई लूटी। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया। परीक्षा परिणाम शनिवार को घोषित किया गया। इसको लेकर सुबह से ही कोचिंग संस्थानों और विद्यालयों में खुशी का माहौल छा गया। मेधावी अपने-अपने अंकों का मिलान करते नजर आए। परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। वहीं होनहार अपनी इस सफलता पर बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेते नजर आए।
इस दौरान एक दूसरे को मिठाई खिलाई गई। परिवार के साथ होनहारों ने मंदिरों में पहुंचकर दर्शन पूजन किया। ये हैं मेधावी : बस्ती। शहर के खीरीघाट भटोलवा निवासी विवान अमर ने नीट में सफलता हासिल की। उनके पिता अमरमणि पांडेय व माता अर्चना पांडेय डीपीएस स्कूल पचपेड़िया व अर्चना हास्पिटल का संचालन करती हैं। विवान अमर ने यह सफलता पहले प्रयास में हासिल किया। सफला का श्रेय अपने बाबा सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य कैलाशनाथ पांडेय, बड़े भाई डॉ. सत्यम पांडेय व भाभी डॉ. वंदना पांडेय को दिया। अमोढा निवासी आर्या सिंह ने नीट परीक्षा में 14448 रैंक प्राप्त किया है। सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरूजनों को दी है। पिता संजय सिंह, भाई डॉ. राहुल सिंह आदि ने खुशी जताई है। पीएचसी चिलवनिया के चिकित्सक डॉ. एके कुशवाहा के पुत्र अनुभव कुमार कुशवाहा ने नीट परीक्षा में सफलता अर्जित किया है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया। प्रारंभिक पढ़ाई हाईस्कूल और इंटरमीडिटए सेंट बेसिल स्कूल बस्ती से हुई। नीट परीक्षा में टोटल नंबर 526 प्राप्त कर नाम रोशन किया है। कुदरहा के ईजरगढ़ गांव निवासी ऐश्वर्य राज सिंह ने नीट परीक्षा में सफलता हासिल किया है। उन्होंने 3633 रैंक प्राप्त किया है। पिता राजीव सिंह और माता पूनम सिंह ने खुशी जताई है। बीसीडीए अध्यक्ष राजेश सिंह ने भतीजे की सफलता पर खुशी जाहिर की है। एसआईसी के हर्षित चौधरी ने ओबीसी में 14914 रैंक प्राप्त कर नीट की परीक्षा में सफलता हासिल किया है। इसके अलावा आदित्य वर्मा, आशुतोष नरायन व गरिमा राय को भी सफलता मिली है। निदेशक एससी चौधरी, राजेश चौधरी, डॉ. मानवेन्द्र पाल, डॉ.पीडी यादव ने बधाई दी। मुंडेरवा संवाद के अनुसार मुंडेरवा नगर पंचायत के आदर्श शुक्ल दूसरे प्रयास में नीट परीक्षा में 571 अंक प्राप्त किया क्षेत्र का नाम रोशन किया। 10वीं और 12वीं की शिक्षा सीडीए एकाडमी बनकटी से प्राप्त किया। पिता उपेन्द्र नाथ शुक्ल आदर्श शुक्ल, अनिल चौधरी, लकी, लाल शुक्ल, गुड्डू गोस्वामी, अंगद चौबे, मोती यादव, भारत मौर्य, मनोज यादव, पिन्टू यादव ने खुशी जताई। छावनी संवाद के अनुसार छावनी के श्रद्धा सोनी ने ऑलइंडिया नीट परीक्षा में 25224 रैंकिंग हासिल कर सफलता पाई है। पिता आलोक सोनी एसबीआई लखनऊ में एजीएम पद पर है। श्रद्धा की प्रारंभिक पढ़ाई लखनऊ से और हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर से हाईस्कूल करने के बाद पंजाब के भटिंडा से इंटरमीडिएट की परीक्षा पास कर नीट की तैयारी में जुट गई। पहले प्रयास में असफल होने के बाद दूसरे प्रयास में सफलता मिली। छावनी क्षेत्र के सरसंडा निवासी सौरभ सिंह का चयन एमबीबीएस में हुआ है। पिता शैलेन्द्र सिंह ने खुशी जताई है। बताया कि ऑलइंडिया रैंकिंग 23255 आई है। उनके चयन से परिजन उत्साहित है। कलवारी संवाद के अनुसार कलवारी मुस्तहकम गांव के तन्मय कुमार ने नीट परीक्षा में 468 अंक लाकर नाम को रोशन किया। तन्मय की इस सफलता पर लोगों ने बधाई दी है। पिता प्रदीप कुमार ने खुशी जताई है। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की पढ़ाई बस्ती से जबकि तैयारी कोटा राजस्थान से की। माता कुसुम, बाबा राम चन्द्र, बाबा रमेश चन्द्र, दादी शारदा देवी, बुआ सरोज, बड़े पापा विनोद, चाचा सुनील, प्रमोद, सन्दीप, अनिल में काफी खुशी है। दुबौलिया के डेईडीहा बुर्जुग निवासी रजत वर्मा ने नीट में 536 अंक प्राप्त कर नाम को रोशन किया है। पिता शेषराम वर्मा ने खुशी जताई। बताया कि घर पर रहकर डिजिटल लाइब्रेरी में तैयारी किया। रिजल्ट जारी होने के बाद सफलता मिलने पर परिवार के लोगों में काफी खुशी है। कुदरहा संवाद के अनुसार पिपरपाती मुस्तहकम गांव के किसान रंगीलाल यादव के इकलौते बेटे शिवम यादव ने नीट परीक्षा पास कर नाम रोशन किया है। उन्होंने नीट ऑल इंडिया रैंकिंग में 39855 वां स्थान प्राप्त किया है। तीन साल से कोटा में नीट की तैयारी की। पिता रंगीलाल यादव, विजयपाल यादव, डॉ. राजू यादव, सवारेलाल, इंद्रसेन यादव, दयाराम, अमरजीत यादव, संजय कुमार, हरिओम अग्रहरि, यशपाल यादव, सूरज प्रताप, राजाराम यादव, श्रीकृष्ण त्रिपाठी, सुनील त्रिपाठी, बृजेश सिंह खुशी जताई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।