ब्लू लाइन के इन दो स्टेशनों के बीच देरी से चल रही थी मेट्रो, DMRC ने बताया कारण
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने एक्स पोस्ट पर अपडेट दिया कि करोल बाग और कीर्ति नगर के बीच ब्लू लाइन सेवा में देरी,बाकी लाइनों पर सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं। इससे पहले सुबह 6 बजे भी दिल्ली मेट्रो ने एक अपडेट दिया था।

मेट्रो से सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर है। ताजा अपडेट के मुताबिक,तकनीकी खराबी के कारण करोल बाग और कीर्ति नगर के बीच ब्लू लाइन मेट्रो देरी से चल रही है। डीएमआरसी ने बताया कि हालांकि बाकी लाइनों पर मेट्रो सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं। अब अपडेट आई है कि दोनों स्टेशनों के बीच की सेवाएं सामान्य कर दी गई हैं।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने एक्स पोस्ट पर अपडेट दिया कि करोल बाग और कीर्ति नगर के बीच ब्लू लाइन सेवा में देरी,बाकी लाइनों पर सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं। इससे पहले सुबह 6 बजे भी दिल्ली मेट्रो ने एक अपडेट दिया था। तब DMRC ने बताया कि राजेंद्र प्लेस से करोल बाग के बीच ब्लू लाइन मेट्रो सेवा उपलब्ध नहीं है। हालांकि एक घंटे बाद सेवाएं सामान्य हो गई थीं।
आज रविवार होने के चलते सुबह-सुबह उतनी भीड़ नहीं रहती,इससे ऑफिस जाने वाले या कामकाजी लोगों के लिए उतनी परेशानी नहीं आई। इससे पहले 9 जून को पिंक लाइन मे एक छोटी सी घटना के चलते रूट में परिवर्तन किया गया था। डीएमआरसी ने तब बताया कि सुबह 11:20 बजे से ट्रिलोक पुरी-संजय लेक मेट्रो स्टेशन के एक टेक्निकल रूम में धुआँ देखे जाने के कारण, लाइन-7 (पिंक लाइन यानी मजliss पार्क से शिव विहार) पर ट्रेन सेवाएं एक छोटे से हिस्से में नियंत्रित की जा रही हैं।