Crackdown on Unauthorized Tourist Buses in Basti Campaign Launched अनाधिकृत रूप से संचालित बसों के खिलाफ चला अभियान, Basti Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsCrackdown on Unauthorized Tourist Buses in Basti Campaign Launched

अनाधिकृत रूप से संचालित बसों के खिलाफ चला अभियान

Basti News - बस्ती में अनधिकृत टूरिस्ट बसों के खिलाफ अभियान शुरू किया गया। पहले दिन तीन वाहनों का चालान हुआ, जिसमें दो बसों को बंद किया गया। आरटीओ ने बताया कि यह अभियान क्रमवार चलेगा ताकि अवैध संचालन पर रोक लगाई...

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्तीFri, 16 May 2025 07:07 AM
share Share
Follow Us on
अनाधिकृत रूप से संचालित बसों के खिलाफ चला अभियान

बस्ती, निज संवाददाता। अनाधिकृत रूप से राष्ट्रीयकृत मार्गों पर बिना परमिट और फिटनेस के दौड़ रही टूरिस्ट बसों के धरपकड़ के लिए गुरुवार से अभियान शुरू किया गया। पहले दिन तीन वाहनों का ही चालान हो सका। अन्य वाहन संचालन अभियान को भांप गए और वाहन को इधर-उधर कर दिए। शासन ने 15 मई से 17 मई तक परिवहन विभाग और परिवहन निगम के संयुक्त में अभियान चलाकर डग्गामार वाहनों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। उसी क्रम में गुरुवार को आरटीओ प्रवर्तन रविकांत शुक्ला के निर्देशन में मंडल में अभियान शुरू हुआ। बस्ती में एआरटीओ पंकज सिंह और यात्री/मालकर अधिकारी प्रदीप श्रीवास्तव ने अभियान के तहत जांच की।

हाईवे पर चलाए गए अभियान में सिर्फ तीन वाहनों का चालान हुआ, जिसमें दो को बंद किया गया। एआरटीओ पंकज सिंह ने एक निजी वाहन को व्यवसायिक इस्तेमाल करते पकड़ा। एक वाहन को बिना परमिट के संचालन करते पकड़ा। दो वाहनों का चालान किया। जिसमें दो वाहन को बंद किया। प्रशमन 30 हजार और 12 हजार शुल्क प्राप्त किया। इसी प्रकार यात्री/मालकर अधिकारी प्रदीप श्रीवास्तव ने बिना परमिट के एक वाहन पकड़ा। एक का चालान किया। आरटीओ रविकांत शुक्ल ने बताया कि यह अभियान क्रमवार चलेगा। निजी बस, मिनी बस, टैंपो, टैक्सी आदि अवैध रूप से प्रयोग कर यात्रियों को 100 किमी. या उससे अधिक यात्रा कर रही हैं कि खिलाफ धरपकड़ अभियान चल रहा है। इस कार्रवाई से रोडवेज में यात्रियों की संख्या बढ़ेगी और राजस्व बढ़ेगा। अवैध संचालन से राजस्व का नुकसान हो रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।