Cyber Fraud Youth Loses 84 000 Due to Stolen Mobile जालसाज के हाथ लगा मोबाइल, खाते से निकाला 84 हजार, Basti Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsCyber Fraud Youth Loses 84 000 Due to Stolen Mobile

जालसाज के हाथ लगा मोबाइल, खाते से निकाला 84 हजार

Basti News - बस्ती में एक युवक का मोबाइल जालसाज के हाथ लग गया, जिसके जरिए उसके बैंक खाते से 84 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए गए। युवक ने इस घटना की शिकायत उच्चाधिकारियों से की। पुलिस ने धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत...

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्तीWed, 30 April 2025 01:57 PM
share Share
Follow Us on
जालसाज के हाथ लगा मोबाइल, खाते से निकाला 84 हजार

बस्ती। साइबर जालसाज के हाथ एक युवक का मोबाइल लग गया। मोबाइल में लगे सिम कार्ड की मदद से युवक के बैंक खाते से 84 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिया। ऑनलाइन फ्राड की जानकारी होने पर पीड़ित ने उच्चाधिकारियों से घटना की शिकायत की। एसपी अभिनंदन के आदेश पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने धोखाधड़ी व आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। कलवारी थानाक्षेत्र के रहने वाले शिकायतकर्ता ने तहरीर देकर बताया है कि कुछ दिनों पहले उनका मोबाइल फोन महादेवा के पास कहीं गिर गया था। यह मोबाइल किसी जालसाज के हाथ लग गया। जिसने मोबाइल में लगे सिम की मदद से उनके बैंक खाते से 84 हजार रुपया किसी अन्य खाते में ट्रांसफर कर लिया। खाते से पैसा निकलने की जानकारी होने पर युवक ने इसकी शिकायत पुलिस अफसरों से की। साइबर क्राइम थाना प्रभारी विकास यादव ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।