दहेज हत्या के आरोप में पति समेत सात पर मुकदमा
Basti News - बस्ती, हिटी। पुरानी बस्ती पुलिस ने दहेज हत्या के आरोप में कोर्ट के आदेश

बस्ती, हिटी। पुरानी बस्ती पुलिस ने दहेज हत्या के आरोप में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है। घटना जनवरी 2025 की बताई जा रही है। थानाध्यक्ष महेश सिंह का कहना है कि परिजनों ने घटना के बाद शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया था। कोर्ट के आदेश पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर तफ्तीश शुरू कर दी गई है। सोनहा थानाक्षेत्र की रहने वाली शिकायतकर्ता महिला ने तहरीर देकर बताया है कि उनकी 30 वर्षीय बेटी की शादी पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के भरवलिया गांव में हुई थी। उनका आरोप है कि शादी के बाद ससुरालियों ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया।
उसके साथ मारपीट भी की गई। जनवरी 2025 में मारपीट के समय उसे अंदरूनी चोट लग गई, जिसके कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि आरोपी विशाल सिंह, उसके पिता राम प्रसाद सिंह, मां कुशलावती, भाई राहुल सिंह, राहुल सिंह की पत्नी गुंजन सिंह, विवेक सिंह पुत्र अज्ञात और धर्मवीर सिंह पुत्र अज्ञात निवासी भरवलिया के खिलाफ दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना की विवेचना सीओ सदर सत्येन्द्र भूषण तिवारी स्तर से की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।