ई-रिक्शा संचालक यूनियन का गठन, संतोष बने संयोजक
Basti News - बस्ती में ई-रिक्शा चालकों और संचालकों की जनरल बॉडी की बैठक हुई, जिसमें स्वतंत्र यूनियन का गठन किया गया। संतोष कुमार यादव को संयोजक चुना गया। यूनियन ट्रैफिक संचालन में सुझाव देने और समस्याओं के हल के...

बस्ती, निज संवाददाता। ई- रिक्शा चालकों व संचालकों की जनरल बॉडी की बैठक मंगलवार को जनौस के नेतृत्व में न्याय मार्ग स्थित सीटू कार्यालय में हुई। ई-रिक्शा संचालक यूनियन के नाम से स्वतंत्र यूनियन का गठन किया गया। सीटू कार्यालय यूनियन के कैंप कार्यालय के रूप में कार्य करेगा। पांच सदस्यीय संयोजन समिति का गठन किया गया। संतोष कुमार यादव को संयोजक चुना गया। सीटू नेता का. केके तिवारी ने कहा कि ई-रिक्शा चालक वास्तव में श्रमिक ही हैं जो रिक्शा चलाकर परिवार को पाल रहा है। बिखरे हुए होने के कारण इन्हें प्रशासन से लगायत दबंगों तक का उत्पीड़न, दमन सहना पड़ता है।
यूनियन का गठन एक महत्वपूर्ण और आवश्यक कदम है। संतोष यादव ने कहा कि यूनियन जनपद में बेहतर ट्रैफिक संचालन में अपने सुझाव देने, वार्ता करके समस्याओं के हल करने का इच्छुक है। समिति में कमलेश, वसीम, नवनीत और सुरेश कुमार को शामिल किया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।