एएनएम डॉक्टर बनकर चला रही थी क्लिनिक, एसडीओ ने किया सील
शहर के संकटमोचन हनुमान और श्याम बाबा के दरबारों में मंगलवार की संध्या भजन कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्याम मित्रमंडल के तत्वावधान मे

चंदवारा निज प्रतिनिधि चंदवारा पुराना थाना के समीप स्थित कांति क्लिनिक में बुधवार की शाम एसडीओ रिया सिंह ने छापेमारी की। स्थानीय लोगों का आरोप है कि एएनएम कांति कुमारी डॉक्टर बनकर क्लीनिक चला रही थी। साथ ही उसने दो कर्मचारी भी रखे थे। छापेमारी के बाद क्लिनिक को सील कर दिया गया। इसके बाद एएनएम कांति कुमारी को हिरासत में लिया गया। बाद में उसे पीआर बॉड पर छोड़ दिया गया। जानकारी के अनुसार, छापेमारी के दौरान अस्पताल संचालन से संबंधित कुछ उपकरण भी पाए गए। वहीं इसको लेकर आसपास के अन्य लोगों से पूछताछ की गई। बताया जाता है कि इससे पहले 13 अप्रैल 2023 को चंदवारा के आरागारो निवासी रीना देवी (पति मनोज सिंह) की इलाज के दौरान मौत इसी क्लीनिक में मौत हो गयी थी।
परिजनों ने आरोप लगाया था कि महिला को खांसी-जुकाम और बुखार था। इलाज के लिए महिला को कांति क्लीनिक में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान महिला को क्लिनिक संचालक कांति कुमारी ने सूई लगायी थी। इसके बाद ही महिला की तबीयत गंभीर होने के बाद संचालक ने वहां से इलाज के लिए दूसरे अस्पताल भेज दिया था, जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।